जयपुर में क्यों नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी? तीनों दिग्गजों के बाहर होने का कारण आया सामने
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को अपने आगामी मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलने हैं। जयपुर के दर्शकों को बेसब्री से अपनी टीम के मैचों का इंतजार है और इसके लिए स्टेडियम को भी तैयार कर दिया गया है। अब सिर्फ चौके और छक्कों वाले मैचों की बारी है।
आईपीएल में इस समय तीन क्रिकेटरों के सर्वाधिक फैन्स हैं। बाकी खिलाड़ियों को लेकर दर्शकों में इतना क्रेज नहीं है। मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा का नाम सबसे आगे है। मुंबई इंडियंस के आधे से भी ज्यादा फैन्स रोहित शर्मा के ही हैं और यही बात आरसीबी पर लागू होती है।

तीन दिग्गजों के बिना जयपुर में IPL
विराट कोहली की वजह से आरसीबी के करोड़ों फैन्स हैं। उसी तरह चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा है। धोनी इस सीजन चोट के कारण अब तक नहीं खेले हैं लेकिन अब खेलते हुए दिखाई देंगे। अब बड़ी बात यह है कि जयपुर के दर्शक इन तीनों को खेलते हुए नहीं देख पाएंगे।
जिस टीम के 19 सालों से बड़ी संख्या में राजस्थान के फैन्स हैं, उसके बड़े मैचों को गुवाहाटी में आयोजित कराकर मामला खत्म कर दिया गया। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के मैच राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होम वेन्यू गुवाहाटी में हो चुके हैं।
राजस्थान के फैन्स के साथ नाइंसाफी
अब राजस्थान रॉयल्स के जयपुर में मुकाबले इन तीनों टीमों के साथ नहीं होंगे। राजस्थान रॉयल्स के फैन्स के साथ एक तरह से यह बड़ी नाइंसाफी है। दो सालों में गुवाहाटी में मुकाबले होने लगे हैं, जिनका राजस्थान रॉयल्स से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन राजनीति की वजह से वहां मुकाबले आयोजित कराए जा रहे हैं।
बड़ी चालाकी से राजस्थान रॉयल्स के तीन सबसे बड़े मैचों को गुवाहाटी में करा दिया गया। अब छोटी टीमों के मुकाबले जयपुर में होंगे। रोहित, कोहली और धोनी के राजस्थान में जितने भी फैन्स हैं, उनके लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में जाकर मुकाबले देखने का कोई मतलब नहीं है।
असम वाले ले गए मुकाबले
जब ताश के गेम में इक्के नहीं होंगे, तो बाकी पत्तों का कोई अर्थ नहीं होता। उसी तरह राजस्थान रॉयल्स के फैन्स के लिए जयपुर में मैच देखने का कोई अर्थ नहीं है। रियान पराग असम से आते हैं और राजस्थान रॉयल्स के एक्जेक्युटिव चेयरमैन रणजीत बरठाकुर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी असम के हैं। इन तीनों की मर्जी के बिना राजस्थान रॉयल्स के तीन सबसे बड़े मैच असम जाने का कोई सवाल पैदा नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications