जीत का जश्न या बदतमीजी? LIVE मैच के दौरान स्टार खिलाड़ी के भद्दे इशारे पर मचा बवाल, लिया गया कड़ा एक्शन!

IPL 2026 RCB Vs MI Tim David: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को खेला गया मुकाबला रोमांचक तरीके से खत्म हुआ। यह मैच एक विवाद के कारण भी चर्चा में आ गया है। बेंगलुरु की जीत के जश्न के बीच टीम के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड की एक अमर्यादित हरकत कैमरे में कैद हुई, जिसके बाद बीसीसीआई (BCCI) ने उन पर कड़ा एक्शन लिया है।

डगआउट से किया मिडिल फिंगर का इशारा (IPL 2026 RCB Vs MI Tim David)

मैच के दौरान एक बेहद तनावपूर्ण क्षण में जब सारा ध्यान मैदान पर था। तब कैमरा आरसीबी के डगआउट (ड्रेसिंग एरिया) की ओर मुड़ा। वहां खड़े टिम डेविड ने मिडिल फिंगर (अश्लील इशारा) दिखाई। यह दृश्य लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान स्क्रीन पर आ गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया।

IPL 2026 RCB Vs MI 1

बीसीसीआई ने कार्रवाई जुर्माना

मैच रेफरी और आईपीएल प्रबंधन ने इसे अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना है। टिम डेविड को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। सजा के तौर पर उन पर भारी आर्थिक जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनके खाते में 2 डिमेरिट प्वॉइंट्स भी जोड़ दिए गए हैं। नियमों के मुताबिक निश्चित संख्या में डिमेरिट अंक होने पर खिलाड़ी पर एक या अधिक मैचों का प्रतिबंध भी लग सकता है।

मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं टिम डेविड

दिलचस्प बात यह है कि टिम डेविड पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। रायपुर में अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलते हुए वे काफी दबाव में नजर आ रहे थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह इशारा विपक्षी टीम की ओर किया था या यह किसी अन्य घटना की प्रतिक्रिया थी, लेकिन डगआउट जैसी सार्वजनिक जगह पर ऐसा व्यवहार खेल भावना के विपरीत माना गया है।

इस घटना ने मैदान पर हुए शानदार खेल को कुछ हद तक धुंधला कर दिया। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हराया था। क्रुणाल पंड्या की 73 रनों की पारी ने जहां फैंस का दिल जीता, वहीं टिम डेविड के इस आचरण ने क्रिकेट पंडितों और फैंस को निराश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+