RCB को बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल! टीम के डायरेक्टर ने बताई असली वजह

IPL 2026 RCB, Yash Dayal: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम से एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज यश दयाल आने वाले सीजन में मैदान पर नजर नहीं आएंगे। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यश दयाल इस साल आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे, हालांकि वे टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने रहेंगे।

आईपीएल 2026 से बाहर हुए यश दयाल (IPL 2026 RCB, Yash Dayal)

28 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में आरसीबी अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। लेकिन टीम के गेंदबाज की अनुपस्थिति ने टीम के गेंदबाजी विभाग के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। यश दयाल की अनुपस्थिति का मुख्य कारण उन पर चल रहा कानूनी मामला बताया जा रहा है। हालांकि, आरसीबी मैनेजमेंट या खिलाड़ी की ओर से मामले की जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन यह स्पष्ट है कि इस विवाद ने उनके क्रिकेटिंग करियर पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है।

IPL 2026 1

आरसीबी के डायरेक्टर ने बताई बाहर होने की वजह

आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबट ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यश फिलहाल पर्सनल लाइफ में परेशानी से गुजर रहे हैं। वह अभी भी हमारे साथ कॉन्ट्रैक्ट के तहत हैं, लेकिन इस सीजन में वे उपलब्ध नहीं रहेंगे। बोबट के इस बयान से साफ है कि फ्रेंचाइजी इस मुश्किल समय में अपने खिलाड़ी का साथ नहीं छोड़ रही है, बल्कि उन्हें कानूनी स्पष्टता मिलने तक आराम देने का फैसला किया है।

कौन होगा यश दयाल का रिप्लेसमेंट?

यश दयाल आरसीबी के प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप और टीम की अन्य गतिविधियों से भी पूरी तरह दूर रहे हैं। यश दयाल की अनुपस्थिति को देखते हुए आरसीबी ने अब उनके बिना ही मैदान पर उतरने की रणनीति तैयार कर ली है। टीम प्रबंधन फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अन्य तेज गेंदबाजी विकल्पों को तलाश रहा है। बोर्ड के नियमों के अनुसार, चूंकि यश दयाल का कॉन्ट्रैक्ट बरकरार है, इसलिए आरसीबी उन्हें रिलीज करने के बजाय भविष्य के लिए सुरक्षित रख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+