IPL 2026: तेज गेंदबाजों के आगे हवा में उड़ गए स्पिनर, अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 5 कौन?

IPL 2026: आईपीएल 2026 का सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे पर्पल कैप की रेस काफी दिलचस्प होती जा रही है। इस साल गेंदबाजों के आंकड़ों को देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की सूची में एक भी स्पिनर अपनी जगह नहीं बना पाया है।

यह आईपीएल इतिहास में काफी दुर्लभ होता है क्योंकि भारतीय पिचों पर स्पिनरों का बोलबाला रहता है। फिलहाल इस सूची में केवल तेज गेंदबाजों का राज है जो अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। स्पिनर दौड़ में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

IPL 2026

भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

इस समय पर्पल कैप की रेस में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे चल रहे हैं। आरसीबी की ओर से खेलते हुए उन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकोनॉमी 7.54 की रही है जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी बेहतरीन है। भुवनेश्वर ने एक मैच में केवल 3 रन देकर 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है। उनकी स्विंग गेंदबाजी एक बार फिर विरोधियों के लिए काल बनी हुई है।

अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीएसके के युवा सनसनी अंशुल कंबोज का नाम है। उन्होंने भी 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं लेकिन औसत के मामले में वे भुवनेश्वर से थोड़े पीछे हैं। अंशुल ने अपनी धारदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है और उनका स्ट्राइक रेट 11.17 का है। चेन्नई के लिए वे इस सीजन के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं।

कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस)

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में 16 विकेट हासिल किए हैं। रबाडा ने इस दौरान 39 ओवर गेंदबाजी की है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर 3 विकेट रहा है। उनकी रफ्तार और अनुभव गुजरात की टीम के लिए डेथ ओवर्स में काफी कारगर साबित हो रहा है।

जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 15 विकेट झटके हैं। आर्चर की खास बात उनकी इकोनॉमी रही है जो 8.62 की है। उन्होंने अपनी सटीक यॉर्कर और बाउंसर के दम पर बल्लेबाजों को बांधे रखा है। 20 रन देकर 3 विकेट उनका इस सीजन का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है।

ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद)

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा का नाम है। उन्होंने 10 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। मलिंगा ने इस सीजन में एक बार पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया है। हालांकि उनकी इकोनॉमी थोड़ी ज्यादा है लेकिन विकेट लेने की उनकी क्षमता उन्हें इस लिस्ट में बनाए हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+