35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट
IPL 2026 Punjab Kings: आईपीएल 2026 का आगाज पंजाब किंग्स ने धमाकेदार अंदाज में किया है। पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब ने इस साल की शुरुआत भी दमदार तरीके से किया है। पंजाब की इस परफॉर्मेंस के बीच टीम की मालकिन प्रीति जिंटा का रॉयल अंदाज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में ईडन गार्डन्स में अपनी टीम को चीयर करते हुए प्रीति ने अपनी कलाई पर 35 लाख की पैंथर डी कार्टियर (Panthère de Cartier) घड़ी पहनी थी।
35 करोड़ से बना लिए 350 करोड़ (IPL 2026 Punjab Kings)
साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब प्रीति जिंटा ने पंजाब किंग्स (तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब) में 23% हिस्सेदारी के लिए लगभग 35 करोड़ का निवेश किया था। 2008 में इस फ्रेंचाइजी की कुल कीमत करीब 76 मिलियन डॉलर थी, जो 2025-26 तक बढ़कर 925 मिलियन डॉलर (करीब 7,700 करोड़) के पार पहुंच गई है।
प्रीति की उस शुरुआती हिस्सेदारी की वैल्यू आज 350 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है। भले ही टीम ने अब तक कोई खिताब नहीं जीता, लेकिन बिजनेस के मोर्चे पर प्रीति का यह निवेश मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ है।

प्रीति जिंटा ऐसे करती हैं कमाई
प्रीति जिंटा की सालाना कमाई केवल फिल्मों या ब्रांड एंडोर्समेंट तक सीमित नहीं है। बीसीसीआई को मीडिया राइट्स और स्पॉन्सरशिप से मिलने वाले हजारों करोड़ के मुनाफे का एक निश्चित हिस्सा प्रीति को उनकी हिस्सेदारी के हिसाब से मिलता है। घरेलू मैचों के दौरान टिकटों की बिक्री का लगभग 80% हिस्सा मालिकों की झोली में जाता है। प्रीति आज भी एक विज्ञापन के लिए 1.5 से 2 करोड़ तक चार्ज करती हैं।
35 लाख की घड़ी हो रही वायरल
मैदान पर प्रीति जिंटा अक्सर अपनी टीम का हौसला बढ़ाती हुई नजर आती हैं। हाल ही में उनकी 35 लाख की सॉलिड गोल्ड से बनी घड़ी फैंस के बीच चर्चा में आया। मुंबई के पाली हिल्स में 17 करोड़ का अपार्टमेंट और शिमला में 7 करोड़ का घर उनकी संपत्तियों में शामिल है। उनके पास लेक्सस, मर्सिडीज और पोर्श जैसी महंगी कारों का काफिला भी है। 51 साल की उम्र में भी प्रीति जिंटा काफी फिट दिखाई पड़ती हैं। वह अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications