IPL 2026 Playoffs: प्लेऑफ की चारों टीमों पर लगी मुहर, एक साथ टूटा शाहरुख और प्रीति का दिल! सफर समाप्त

IPL 2026 Playoffs: आईपीएल (IPL 2026) के नॉकआउट स्टेज की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीजन के सबसे बड़े मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को शिकस्त देकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बाद अंतिम-चार में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई है। राजस्थान ने मुंबई को 30 रनों से हराया।

पंजाब-केकेआर एक साथ बाहर (IPL 2026 Playoffs)

राजस्थान की इस निर्णायक जीत ने टूर्नामेंट के समीकरणों को पूरी तरह खत्म कर दिया है। इसके साथ ही प्लेऑफ की आस लगाए बैठी शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स (PBKS) का सफर आधिकारिक तौर पर लीग चरण में ही समाप्त हो गया है और दोनों ही टीमें खिताबी रेस से बाहर हो गई हैं।

IPL 2026 1

राजस्थान ने बनाए थे 205 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम ने पावरप्ले के भीतर ही अपने दो प्रमुख विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से तेज 27 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में रियान पराग भी क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिता सके और 14 रन बनाकर स्पिनर एएम गजनफर का शिकार बने।

राजस्थान के बल्लेबाजों ने किया कमाल

शुरुआती झटकों के बाद राजस्थान के बल्लेबाजों ने सूझबूझ दिखाई। दासुन शनाका ने 15 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 29 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन वे रन आउट हो गए। इसके बाद ध्रुव जुरेल (26 गेंदों में 38 रन) और डोनोवान फरेरा (18 रन) ने पारी को स्थिरता दी। अंतिम ओवरों में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महज 15 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

IPL 2026: 3 खिलाड़ियों की होगी लखनऊ सुपर जायंट्स से छुट्टी? संजीव गोयनका का तोड़ा है दिल
IPL 2026: 3 खिलाड़ियों की होगी लखनऊ सुपर जायंट्स से छुट्टी? संजीव गोयनका का तोड़ा है दिल

मुंबई की शुरुआत रही बेहद खराब

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए रवींद्र जडेजा 19 रन और नांद्र बर्गर 10 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिससे राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट चटकाए। 206 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने गेंद संभालते ही मुंबई के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। आर्चर ने पहले ही ओवर में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे रोहित शर्मा को शून्य पर आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया। इसके बाद अपने अगले ही ओवर में उन्होंने नमन धीर (6 रन) को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 May: MI vs RR, मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स मैच में कौन जीता?
Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 May: MI vs RR, मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स मैच में कौन जीता?

इन शुरुआती झटकों से मुंबई की टीम उबर नहीं पाई और पावरप्ले के छह ओवरों में ही उसके 3 बड़े विकेट गिर चुके थे। फॉर्म में चल रहे रायन रिकलटन ने 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर कुछ संघर्ष करने का प्रयास किया, लेकिन वे भी विकेट गंवा बैठे। इसके तुरंत बाद 38 रन के कुल स्कोर पर तिलक वर्मा भी महज 3 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे मुंबई की टीम मैच में पूरी तरह बैकफुट पर आ गई।

रोहित शर्मा के करियर पर लगा दाग, IPL के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड में शामिल, खराब लिस्ट में बने नंबर एक
रोहित शर्मा के करियर पर लगा दाग, IPL के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड में शामिल, खराब लिस्ट में बने नंबर एक
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+