Shreyas Iyer की बहन ने बॉयफ्रेंड से कर लिया ब्रेकअप, सरेआम बताया लव-लाइफ का कड़वा सच!
IPL 2026, Shreyas Iyer Sister Shresta: पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों आईपीएल के मैदान पर चौके-छक्के लगा रहे हैं। अय्यर की कप्तानी पंजाब किंग्स का प्रदर्शन दमदार रहा है। दूसरी तरफ अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर सोशल मीडिया और स्टैंड-अप कॉमेडी के मंच पर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक कॉमेडी शो के दौरान श्रेष्ठा की हाजिरजवाबी का वीडियो वायरल हुआ है।
श्रेयस अय्यर की बहन का वीडियो वायरल (IPL 2026, Shreyas Iyer Sister Shresta)
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ एक मजाकिया वीडियो पोस्ट करने पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। श्रेष्ठा अय्यर हाल ही में मशहूर कॉमेडियन प्रणीत मोरे के क्राउड वर्क शो में पहुंची थीं। प्रणीत के साथ बातचीत के दौरान श्रेष्ठा अपनी और अपनी सहेली के ब्रेकअप की कहानी सुना रही थीं। प्रणीत ने उन्हें चुनौती दी कि वे पूरी कहानी हिंदी में सुनाएं।

तालियों से गूंज उठा हॉल
कहानी सुनाते वक्त जब श्रेष्ठा बीच-बीच में अंग्रेजी बोलने लगीं तो दर्शकों में बैठे एक व्यक्ति ने टोकते हुए जोर से कहा कि हिंदी। श्रेष्ठा ने बिना पलक झपकाए तुरंत जवाब दिया कि ठीक है भाई, तेरे लिए। श्रेष्ठा के इस सहज और बेबाक अंदाज पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। सोशल मीडिया पर फैंस उनके कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बताया क्यों किया ब्रेकअप
श्रेष्ठा ने बताया कि वो पिछले कुछ समय से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थी। लेकिन वह उनके काम नहीं आया। इसलिए उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। सैम सिचुएशन उनकी फ्रेंड के साथ भी था। ऐसे में दोनों ने अपने-अपने बॉयफ्रेंड को छोड़कर लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला लिया।
केकेआर के फैंस ने किया था ट्रोल
इससे पहले श्रेष्ठा एक अन्य विवाद में घिर गई थीं। ईडन गार्डन्स में कोलकाता और पंजाब का मैच बारिश (गीली आउटफील्ड) की वजह से धुल गया था, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 प्वॉइंट मिला। श्रेष्ठा ने एक वीडियो शेयर करते हुए पंजाबी अंदाज में कहा था कि साड्डे पंजाबियां दा दिल बड़ा हुंदा है... लो, दित्ता एक प्वॉइंट। केकेआर के फैंस को यह मजाक रास नहीं आया और उन्होंने श्रेष्ठा को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। श्रेष्ठा के मुताबिक उन्हें न केवल नफरत भरे कमेंट्स मिले बल्कि कुछ धमकी भरे संदेश भी मिले।
बढ़ते विवाद को देखते हुए श्रेष्ठा ने वह वीडियो डिलीट कर दिया और एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि उनका इरादा केवल हल्का-फुल्का मजाक (Banter) करना था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत तरीके से लिया। नकारात्मकता और धमकियों को देखते हुए उन्होंने वीडियो हटाना ही बेहतर समझा।












Click it and Unblock the Notifications