IPL 2026 Orange Cap: रिकॉर्ड शतक से अभिषेक शर्मा ने जमाया ऑरेंज कैप पर कब्जा, टॉप 5 प्लेयर्स की लिस्ट

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल के मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कोहराम मचा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली गई उनकी नाबाद 135 रनों की तूफानी पारी ने न केवल रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, बल्कि उन्हें इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है।

अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त कर धमाल मचा दिया। वह अपनी ही टीम के हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप हासिल हासिल करने में सफल रहे हैं। खास बात यह है कि अभिषेक शर्मा का परिवार उनके सामने मैच देख रहा था।

IPL 2026 Orange Cap

1. अभिषेक शर्मा (SRH)

अभिषेक ने अपनी पावर-हिटिंग से टूर्नामेंट को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। उन्होंने 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ नाबाद 135 रनों की पारी इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। उनका स्ट्राइक रेट 215.33 का है, जो कि टॉप क्रम के बल्लेबाजों में अविश्वसनीय है।

2. हेनरिक क्लासेन (SRH)

अभिषेक के ही साथी खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन दूसरे नंबर पर हैं। क्लासेन ने 7 मैचों में 320 रन जुटाए हैं। उनका औसत 53.33 का रहा है और वे अब तक 3 अर्द्धशतक जड़ चुके हैं। वे मिडिल ऑर्डर में टीम की रीढ़ बने हुए हैं।

3. शुभमन गिल (GT)

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपनी क्लास और निरंतरता के साथ तीसरे पायदान पर हैं। गिल ने मात्र 5 मैचों में 265 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 27 चौके और 10 छक्के लगाए हैं।

4. विराट कोहली (RCB)

दिग्गज विराट कोहली भी इस रेस में पीछे नहीं हैं। 6 मैचों में 247 रन बनाकर वे चौथे स्थान पर काबिज हैं। कोहली का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 69 रन रहा है और उनका औसत 49.40 का है।

5. वैभव सूर्यवंशी (RR)

इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम राजस्थान रॉयल्स के युवा वैभव सूर्यवंशी का है। वैभव ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 236.53 का है, जो टॉप-5 में सबसे घातक है। उन्होंने अब तक 20 छक्के जड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+