IPL 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में गिरफ्तार हुए DSP मोहम्मद सिराज! वायरल वीडियो ने खोल दी सारी पोल?

IPL 2026, Mohammad Siraj dating with Mahira Sharma: भारतीय क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता दशकों पुराना है। नवाब पटौदी-शर्मीला टैगोर से लेकर विराट-अनुष्का तक यह सिलसिला अब एक नए मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के बीच डेटिंग की अफवाहों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रविवार को मुंबई के एक कैफे में दोनों की मौजूदगी के बाद फैंस के बीच चर्चाएं शुरू हो गई है।

क्या माहिरा को सीक्रेट डेट कर रहे हैं सिराज? (IPL 2026, Mohammad Siraj dating with Mahira Sharma)

हाल ही में मुंबई के एक पॉश कैफे का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में माहिरा शर्मा कैफे से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ ही पलों के अंतर पर मोहम्मद सिराज भी उसी कैफे में फैंस को ऑटोग्राफ देते और फोटो खिंचवाते दिखे। हालांकि दोनों एक ही टेबल पर साथ बैठे नजर नहीं आए, लेकिन एक ही समय पर एक ही लोकेशन पर उनकी मौजूदगी ने फैंस को कयास लगाने का बड़ा मौका दे दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे सीक्रेट डेट करार दे रहे हैं।

Mohammad Siraj 1

कौन हैं माहिरा शर्मा?

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली माहिरा शर्मा आज ग्लैमर इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 2017 में 'यारो का टशन' शो से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वे 'नागिन', 'बेपनाह प्यार' और 'कुंडली भाग्य' जैसे चर्चित टीवी शोज में दिखीं। साल 2019 में बिग बॉस सीजन 13 में फाइनलिस्ट बनने के बाद उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई। माहिरा अब तक 50 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं, जिनमें जस मानक का 'लहंगा' सुपरहिट रहा है।

दूसरी ओर मोहम्मद सिराज भारतीय गेंदबाजी की पहचान बन चुके हैं। हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने वानखेड़े जैसे मैदान पर अपनी धारदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। मैदान पर आक्रामक दिखने वाले सिराज अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी शांत रहते हैं। यही वजह है कि माहिरा के साथ उनका नाम जुड़ना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+