IPL की ताकत के आगे बेबस पाकिस्तान, ऑक्शन में झेला करोड़ों का नुकसान? फिर शुरू किया 'रोना-धोना'
IPL 2026 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की तुलना एक बार फिर फैंस के बीच तेज हो गई है। लगातार दूसरे साल इन दोनों लीगों की विंडो आपस में टकरा रही है। फरवरी-मार्च 2026 में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के कारण पीएसएल को अपनी विंडो खिसकाकर मार्च से मई के बीच करनी पड़ी है, जो आमतौर पर IPL का समय रहता है।
आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में कई खिलाड़ी मालामाल (IPL 2026 Mini Auction)
हाल ही में अबू धाबी में संपन्न हुए आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन ने इस टक्कर को और दिलचस्प बना दिया है। IPL की विभिन्न फ्रेंचाइजी ने उन कई प्रमुख खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर लिया है जो पिछले सीजन तक PSL का हिस्सा थे या वहां के स्टार माने जाते थे। शुरुआती 9 सीजनों तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सावधानी बरतते हुए PSL को IPL से पहले आयोजित किया था ताकि दुनिया के बड़े खिलाड़ी वहां पहुंच सकें।

खिलाड़ियों की पहली पसंद है आईपीएल
लेकिन पिछले साल 'चैंपियंस ट्रॉफी' और इस साल 'टी20 वर्ल्ड कप' के चलते पीसीबी को मजबूरी में इसे IPL के साथ आयोजित करना पड़ रहा है। पैसे और वैश्विक स्तर की बात करें तो आईपीएल आज भी खिलाड़ियों की पहली पसंद बना हुआ है। हालांकि, फाफ डु प्लेसिस और मोइन अली जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने इस बार IPL छोड़ PSL का रुख किया है, लेकिन नीलामी में कई ऐसे नाम सामने आए जो अब PSL छोड़कर IPL के मैदान पर जलवा बिखेरेंगे। पीएसएल के खिलाड़ियों के आईपीएल में आने के बाद कई पाकिस्तानी फैंस ने सोशल मीडिया पर अभी से ही रोना-धोना शुरू कर दिया है।
जेसन होल्डर को मिले 7 करोड़
नीलामी में बिकने वाले इन खिलाड़ियों के सामने अब बड़ी दुविधा होगी कि वे किस लीग को प्राथमिकता दें। यहां उन 10 खिलाड़ियों की सूची दी गई है जिन्होंने PSL से IPL तक का सफर तय किया है। इस लिस्ट में टॉप पर वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई और गुजरात के बीच कड़ी टक्कर हुई। होल्डर पहले इस्लामाबाद यूनाइटेड (PSL) के लिए खेलते थे, लेकिन अब वह गुजरात की जर्सी में नजर आएंगे।
बेन ड्वारशुइस को मिले इतने करोड़
इस्लामाबाद यूनाइटेड का हिस्सा रहे ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस के लिए पंजाब किंग्स ने भारी रकम खर्च की। 1 करोड़ के बेस प्राइस से शुरू होकर उनकी बोली 4.40 करोड़ तक पहुंची। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैट शॉर्ट ने पिछले साल PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड का प्रतिनिधित्व किया था, अब एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं।
आरसीबी में शामिल हुए जॉर्डन कॉक्स
इंग्लैंड के जॉर्डन कॉक्स ने 2025 के PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फिल साल्ट के बैकअप के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड के लंबे कद के गेंदबाज काइल जैमीसन क्वेटा ग्लैडिएटर्स (PSL) से जुड़े थे। हालांकि वे चोटों से परेशान रहे हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर भरोसा जताते हुए 2 करोड़ में खरीदा है।
पहली बार आईपीएल खेलेंगे अकील होसेन
वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील होसेन क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मुख्य गेंदबाज थे। अब वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्पिन विभाग को मजबूती देंगे। न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज फिन एलन PSL के पिछले सीजन के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक ओपनर और विकेटकीपर विकल्प के रूप में जोड़ा है। कराची किंग्स (PSL) के स्टार गेंदबाज एडम मिल्ने को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम का एकमात्र विदेशी खिलाड़ी बनाने के लिए भारी प्रतिस्पर्धा के बीच 2.40 करोड़ में खरीदा।
कराची किंग्स का हिस्सा रहे कीवी बल्लेबाज टिम सीफर्ट अब केकेआर के लिए फिन एलन के साथ विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर खेलेंगे। इंग्लिश तेज गेंदबाज ल्यूक वुड ने पेशावर ज़ल्मी (PSL) के लिए सुर्खियां बटोरी थीं, अब गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होंगे।












Click it and Unblock the Notifications