RCB को प्लेऑफ़ से पहले लगा बड़ा झटका, तूफानी खिलाड़ी IPL से बाहर, मुंबई इंडियंस में 2 नए खिलाड़ी शामिल

IPL 2026: आईपीएल के सबसे नॉकआउट मुकाबले से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। टीम के मजबूत स्तंभ और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज जैकब बेथेल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

आरसीबी को अपना अगला बेहद महत्वपूर्ण मैच पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। इस महामुकाबले से ठीक पहले टीम के इस मुख्य खिलाड़ी का बाहर होना बेंगलुरु की रणनीति और खिताबी सफर को एक बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

rcb

नए ओपनिंग कॉम्बिनेशन की तलाश

जैकब बेथेल के अचानक बाहर होने से अब कप्तान और टीम मैनेजमेंट के सामने ओपनिंग जोड़ी को नए सिरे से तैयार करने की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इतने बड़े मैच में उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका मिलता है।

दूसरा ओपनर पहले से तैयार

हालांकि लीग चरण के अंतिम मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु ने एक स्मार्ट गेम खेला था। बेथेल की अनुपस्थिति में टीम में ओपनर के तौर पर वेंकटेश अय्यर को लाया गया था। इसमें सफलता भी मिली थी, वेंकटेश अय्यर ने 44 रनों की पारी खेली थी। प्लेऑफ़ से पहले यह प्रयोग सफल रहा था, अब अय्यर ओपन कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस में दो खिलाड़ी शामिल

मुंबई इंडियंस को आखिरी घरेलू मैच से ठीक पहले दोहरा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक (कलाई की चोट) और राज अंगद बावा (अंगूठे की चोट) के बाहर होने के बाद, मैनेजमेंट ने महिपाल लोमरोर और रुचित अहीर को इमरजेंसी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है।

सिर्फ एक लीग मैच बाकी

यह बदलाव राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले अंतिम मुकाबले से महज 24 घंटे पहले हुआ है। वैसे भी 5 बार की चैंपियन मुंबई के लिए यह साल किसी बुरे सपने जैसा रहा है, जहां टीम 13 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे के दो पायदानों पर सिमट कर रह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+