IPL 2026: 3 खिलाड़ियों की होगी लखनऊ सुपर जायंट्स से छुट्टी? संजीव गोयनका का तोड़ा है दिल

IPL 2026: आईपीएल का यह सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और उनके मालिक संजीव गोयनका के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा है। भारी-भरकम रकम खर्च करने के बाद भी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे (10वें स्थान पर) रही और प्लेऑफ़ से बाहर भी हो गई।

इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि संजीव गोयनका बड़े फैसले ले सकते हैं और टीम के तीन सबसे महंगे और फ्लॉप खिलाड़ियों की छुट्टी होना लगभग तय है। आइए इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी फीस पर एक नजर डालते हैं। इनकी छुट्टी होने से पर्स में काफी पैसा भी आएगा।

IPL 2026

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर)

लखनऊ ने ऋषभ पंत को इतिहास की सबसे बड़ी रकम 27 करोड़ रुपये में रिटेन कर कप्तान बनाया था। लेकिन बतौर कप्तान और बल्लेबाज, दोनों ही मोर्चों पर वह संजीव गोयनका की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। पंत ने इस सीजन के 14 मैचों में 28.36 की औसत और 138.05 के साधारण स्ट्राइक रेट से केवल 312 रन बनाए, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल रहा।

इतनी भारी फीस के मुकाबले उनका यह योगदान बेहद निराशाजनक रहा, जिसके कारण अब उनकी कप्तानी और टीम में जगह दोनों पर तलवार लटक रही है।

निकोलस पूरन (विस्फोटक बल्लेबाज)

वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 21 करोड़ रुपये की मोटी सैलरी पर रिटेन किया था। पूरन को मिडिल ऑर्डर में आकर मैच जिताने और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि इस सीजन में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश नजर आया और वह रनों के लिए संघर्ष करते दिखे। 14 मैचों में खेलने के बाद वह सिर्फ 234 रन ही बना पाए थे, इससे टीम के ओवरऑल प्रदर्शन में नेगेटिव प्रभाव पड़ा और अब उनकी छुट्टी होती दिख रही है।

आवेश खान (तेज गेंदबाज)

तेज गेंदबाज आवेश खान को एलएसजी ने अपनी गेंदबाजी की कमान संभालने के लिए 9.75 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। लेकिन आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन किसी आपदा से कम नहीं रहा। आवेश ने 7 मैचों में 11.07 की बेहद महंगी इकोनॉमी रेट से रन लुटाए और केवल 6 विकेट ही हासिल कर सके। उनका औसत 45.50 का रहा। इस लचर प्रदर्शन के कारण वह अपनी कीमत का 10 फीसदी प्रभाव भी नहीं छोड़ पाए, जिससे संजीव गोयनका का दिल पूरी तरह टूट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+