IPL 2026: KKR फैंस के लिए बुरी खबर! चोट के कारण बाहर हुए आकाश दीप, बिगाड़ा टीम का बैलेंस

IPL 2026 KKR News: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप कमर की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शनिवार को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की। आकाश के बाहर होने से टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप (IPL 2026 KKR News)

आकाश दीप का बाहर होना केकेआर के लिए दोहरा झटका है, क्योंकि टीम के एक और भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा पहले ही सर्जरी के कारण बाहर हैं। 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पहले केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह बिखरा हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि आकाश दीप को फरवरी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दौरान लोअर बैक में तकलीफ महसूस हुई थी।

IPL 2026 1

केकेआर की बढ़ गई मुश्किलें

मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तरह की चोट से उबरने में कम से कम 6 से 12 सप्ताह का समय लगता है। यही कारण था कि वे 18 मार्च से शुरू हुए केकेआर के अभ्यास शिविर और शुक्रवार को हुए इंट्रा-स्क्वाड मैच में भी नजर नहीं आए थे। कोलकाता के लिए चिंता की बात यह है कि उनके कई प्रमुख गेंदबाज अनफिट हैं। हर्षित राणा मेनिस्कस टियर की सर्जरी के कारण पहले ही बाहर हैं।

नए खिलाड़ियों का ट्रायल शुरू

मथीशा पथिराना को कंधे की चोट के चलते श्रीलंका बोर्ड से क्लीयरेंस का इंतजार है। मौजूदा समय में टीम के पास वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी और कार्तिक त्यागी के रूप में सीमित विकल्प बचे हैं। ऑलराउंडर के तौर पर कैमरून ग्रीन और रमनदीप सिंह मौजूद हैं। खाली हुए स्थानों को भरने के लिए केकेआर मैनेजमेंट ने ईडन गार्डन्स पर गेंदबाजों का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें नवदीप सैनी, आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह, संदीप वॉरियर, केएम आसिफ और सुनील कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+