IPL 2026: 3 बड़े खिलाड़ी जिनको केकेआर कर सकती है रिलीज, 24 करोड़ वाला नाम भी शामिल?
IPL 2026: आईपीएल 2026 की रिटेंशन लिस्ट से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने स्क्वॉड में बड़े बदलाव की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज़ करने का मन बना रही है ताकि आने वाले मिनी ऑक्शन में नए चेहरों को मौका दिया जा सके।
मिनी ऑक्शन से पहले केकेआर कुछ बड़े चेहरों को टीम से बाहर कर सकती हैं। उनमें एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसे केकेआर ने 20 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा गया था।

अजिंक्य रहाणे
अनुभव और क्लास दिखाते हुए अजिंक्य रहाणे ने पिछले सीजन रन भी बनाए और स्ट्राइक रेट भी बेहतरीन रहा था। रहाणे बल्ले से अपना काम अच्छा करने में सफल रहे थे लेकिन कप्तानी के मामले में वह पीछे रह गए। रहाणे की उम्र को देखते हुए उनको रिलीज किया जा सकता है और भविष्य को देखते हुए टीम किसी नए कप्तान के तलाश में जा सकती है। इस वजह से रहाणे को रिलीज करने की संभावना बनती है।
आंद्रे रसेल
कभी KKR की जान कहे जाने वाले रसेल का अब वो पुराना जलवा देखने को नहीं मिल रहा। फिटनेस और फॉर्म दोनों में गिरावट के चलते उनका प्रभाव कम हुआ है। टीम मैनेजमेंट उनके महंगे कॉन्ट्रैक्ट को देखते हुए नए ऑलराउंडर को मौका देने की सोच सकता है। अगर रसेल रिलीज़ होते हैं, तो यह KKR के लिए एक बड़े बदलाव की शुरुआत होगी। रसेल लंबे समय से केकेआर में ही रहे हैं, उनको नीलामी में धकेला जाएगा, तो बिड का भी पता चल जाएगा।
वेंकटेश अय्यर
वेंकटेश अय्यर को KKR ने 23.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन पिछले सीज़न में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 2025 सीज़न में उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 142 रन बनाए और स्ट्राइक रेट भी 139 रहा। एक वक्त था जब वे KKR के लिए बतौर पावर हिटर और फिनिशर मैच पलट देते थे, लेकिन अब उनकी निरंतरता पर सवाल उठ रहे हैं। टीम अब उन्हें रिलीज़ कर मिडल ऑर्डर में किसी नए आक्रामक बल्लेबाज की तलाश कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications