धीरेंद्र शास्त्री ने शाहरुख खान की KKR को लेकर क्या कहा? IPL 2026 से पहले मचा बवाल!
IPL 2026 KKR Dhirendra Shastri: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और उसके मालिक शाहरुख खान एक बड़े विवाद में आ गए हैं। विवाद की वजह टीम में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री है। आईपीएल 2026 के लिए केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को मेगा ऑक्शन में भारी भरकम रकम के साथ खरीदा था। केकेआर ने 9 करोड़ से ज्यादा की राशि देकर इस तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया है।
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया बयान (IPL 2026 KKR Dhirendra Shastri)
हाल ही में बागेश्वर धाम के सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। छतरपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक संतुलित लेकिन कड़ा रुख अपनाया। शास्त्री ने कहा कि वैसे तो क्रिकेट के फैसले बीसीसीआई (BCCI) के हाथ में होते हैं और खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ियों की एक नैतिक जिम्मेदारी भी है।

हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी
उन्होंने जोर देकर कहा कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को अपने देश में हो रहे हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। शास्त्री के अनुसार अगर वे भारत में आकर खेलते हैं और प्यार पाते हैं, तो उनका यह कर्तव्य है कि वे अपने देश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात करें। भारत में इस विरोध के पीछे बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा है।
क्यों बढ़ रहा है गुस्सा?
हाल ही में बांग्लादेशी व्यवसायी खोकन दास पर हुए जानलेवा हमले ने आग में घी का काम किया है। यह पिछले कुछ दिनों में चौथी बड़ी घटना है। भारत में कई संगठनों का मानना है कि जब तक पड़ोसी देश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुकते, तब तक उनके खिलाड़ियों को भारत में खेलने का मौका नहीं मिलना चाहिए। सिर्फ आध्यात्मिक गुरु ही नहीं, बल्कि नेता भी इस विवाद में कूद पड़े हैं।
बीजेपी नेता संगीत सोम ने इसे राष्ट्रवाद से जोड़ा है। वहीं शिवसेना (UBT) के आनंद दुबे ने तो सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आईपीएल से होने वाली कमाई का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों या आतंकवाद में हो सकता है। फिलहाल, शाहरुख खान और KKR की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications