IPL 2026 से पहले KKR में हुई इस धुरंधर की एंट्री, क्या अब बदलेगी 'किंग खान' की किस्मत?
IPL 2026, KKR News: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए एक बड़ी घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के दिग्गज टिम साउथी को टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। टिम साउथी लंबे समय तक अपनी दमदार गेंदबाजी के दम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में दमखम दिखाने का काम करते रहे हैं। अब वह एक नए रोल में नजर आने वाले हैं।
न्यूजीलैंड के लिए रहा है दमदार प्रदर्शन (IPL 2026, KKR News)
टिम साउथी ने न्यूजीलैंड के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच, 150 से अधिक वनडे और 120 से अधिक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। सभी प्रारूपों में उनके नाम 700 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं। साउथी ने कई प्रारूपों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की और 2019 आईसीसी विश्व कप अभियान के साथ-साथ 2021 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

KKR परिवार से जुड़े साउथी
टिम साउथी KKR परिवार से अच्छी तरह परिचित हैं। वह IPL 2021, 2022 और 2023 सीज़न के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। मैदान के अंदर और बाहर, अपने पेशेवर रवैये और मेंटॉरिंग गुणों के कारण वह टीम पर एक मजबूत प्रभाव छोड़ चुके हैं। टिम साउथी की नियुक्ति पर KKR के CEO वेंकी मैसूर ने उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साउथी का विशाल अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता टीम की गेंदबाजी इकाई को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगी।
क्या अब बदलेगी टीम की किस्मत
वेंकी मैसूर ने कहा कि हम टिम साउथी का KKR परिवार में इस बार कोचिंग की भूमिका में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। टिम साउथी ने भी फ्रेंचाइजी में लौटने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि KKR उनके लिए हमेशा 'घर जैसा अहसास' रहा है। साउथी ने कहा कि KKR हमेशा मेरे लिए घर जैसा रहा है और इस नई भूमिका में लौटना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं गेंदबाजों के साथ मिलकर काम करने और IPL 2026 में टीम को सफलता दिलाने में मदद करने के लिए उत्सुक हूं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या साउथी के आने से शाहरुख खान की केकेआर की किस्मत बदलती है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications