IPL 2026: जयपुर में महंगे हुए आईपीइल टिकट, 40000 रुपये तक की मिल रही सीट, कब शुरू होंगे ऑफलाइन काउंटर?

IPL 2026 Jaipur Ticket Price: गुलाबी नगरी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए IPL का इंतज़ार अब खत्म होने को है, लेकिन इस बार हल्ला बोल का अनुभव थोड़ा महंगा साबित होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम के लिए टिकटों की जो रेट लिस्ट जारी की है, उसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

इस बार मैच देखने के लिए कम से कम 1800 रुपये खर्च करने होंगे, जो कि पिछली बार की तुलना में 300 रुपये अधिक है। इतने महंगे टिकट और कम सीटों की वजह से ज्यादा दर्शकों को मुकाबला देखने का मौका नहीं मिल पाएगा।

IPL 2026 Jaipur Ticket Prices

IPL 2026 Jaipur: ​लग्जरी का तड़का

अगर आप वीआईपी सुविधाओं के साथ मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इस बार ड्रीम लाउंज सबसे चर्चा में है। यहां एक टिकट की कीमत 40,000 रुपये तय की गई है। हालांकि, रॉयल्स प्रबंधन ने फिलहाल कुछ स्टैंड्स जैसे- बीकानेर रूफटॉप, सांभर लाउंज और अजमेर रूफटॉप की कीमतें अभी सार्वजनिक नहीं की हैं। माना जा रहा है कि मैच की डिमांड और प्रतिद्वंद्वी टीम के आधार पर इन सीटों के दाम ऐन वक्त पर बढ़ सकते हैं।

IPL Jaipur Match Ticket: ​1 मई के मैच की सेल शुरू

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। क्रिकेट प्रेमी डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो ऐप पर जाकर अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। वहीं, 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले के टिकट भी अगले एक-दो दिनों में लाइव होने की उम्मीद है।

Jaipur IPL Ticket: ​ऑफलाइन काउंटर्स पर टिकी निगाहें

जो फैंस ऑनलाइन टिकट नहीं ले पा रहे हैं, उनके लिए राहत की खबर यह है कि प्रबंधन जल्द ही स्टेडियम और शहर के चुनिंदा स्थानों पर ऑफलाइन काउंटर्स शुरू करेगा। सबसे ज्यादा उम्मीदें स्टूडेंट्स को हैं, क्योंकि फिलहाल छात्रों के लिए किसी विशेष डिस्काउंट की घोषणा नहीं की गई है। संभावना है कि ऑफलाइन सेल के दौरान स्टूडेंट्स के लिए कुछ रियायती टिकट उपलब्ध कराए जाएं।

​स्टेडियम में बदलाव, घट गई सीटें

इस बार एसएमएस स्टेडियम की दर्शक क्षमता में भी करीब 2500 सीटों की कटौती की गई है। सुरक्षा कारणों और नए निर्माण के चलते अब केवल 22,500 दर्शक ही स्टेडियम के अंदर बैठकर मैच देख पाएंगे। ऐसे में टिकटों की मारामारी और ब्लैक मार्केटिंग की आशंका भी बढ़ गई है।

RCB vs LSG: क्या बारिश बिगाड़ेगी आरसीबी और लखनऊ का खेल? मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
RCB vs LSG: क्या बारिश बिगाड़ेगी आरसीबी और लखनऊ का खेल? मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+