IPL 2026 की होगी फीकी शुरुआत? ये 5 मैच विनर नहीं खेलेंगे शुरुआती मुकाबले, फ्रेंचाइजी की बढ़ी टेंशन!
IPL 2026 Latest News: आईपीएल 2026 का बिगुल बजने ही वाला है, लेकिन टूर्नामेंट के आगाज से पहले कई बड़ी फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। चोट, वर्कलोड मैनेजमेंट और निजी कारणों की वजह से इस सीजन के पांच सबसे महंगे और खतरनाक तेज गेंदबाज शुरुआती मुकाबलों में अपनी टीमों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। जिससे उनकी टीमों को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।
शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे स्टार्क (IPL 2026 Latest News)
इन दिग्गजों की अनुपस्थिति टीमों के गेंदबाजी समीकरण बिगाड़ सकती है। इसके साथ ही टूर्नामेंट के पहले फेज के रोमांच पर भी असर डाल सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। स्टार्क की गैरमौजूदगी में दिल्ली को अपने शुरुआती पावरप्ले के स्पेल के लिए नए विकल्पों की तलाश करनी होगी।

पैट कमिंस और पथिराना चोटिल
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस अपनी टीम के लिए पहले कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। वे इस साल की शुरुआत से ही चोट से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिकवरी मोड में हैं। हैदराबाद के लिए यह दोहरा झटका है, क्योंकि उन्हें न केवल एक स्ट्राइक गेंदबाज, बल्कि एक चतुर कप्तान की कमी भी खलेगी। इसके अलावा केकेआर ने इस बार मथीशा पथिराना पर 18 करोड़ की भारी-भरकम राशि खर्च की थी, लेकिन टीम को सीजन शुरू होने से पहले ही मायूसी हाथ लगी है।
आरसीबी में खलेगी चैंपियन खिलाड़ी की कमी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पथिराना चोटिल हो गए थे। केकेआर के हेड कोच ने 20 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि वे पहले दो हफ्तों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं आरसीबी को 2025 में अपना पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जोश हेजलवुड फिटनेस समस्याओं के चलते शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। हालांकि, आरसीबी फैंस के लिए राहत की बात यह है कि हेजलवुड के 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले तक टीम से जुड़ने की संभावना है।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स के पहले सात लीग मैचों में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने अपने बेटे और पत्नी के साथ समय बिताने के लिए यह ब्रेक लिया है।












Click it and Unblock the Notifications