VIDEO: IPL 2026 से पहले SKY के साथ ये क्या हुआ, चेहरे पर फैन ने दे मारा मोबाइल? बाल-बाल बचे सूर्या
IPL 2026, Suryakumar Yadav Video Viral: आईपीएल 2026 के रोमांच से ठीक पहले मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। अमूमन मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले सूर्या ने इस बार ऑफ-फील्ड अपने कूल अंदाज से फैंस को दीवाना बना दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान एक फैन की अजीबोगरीब हरकत को सूर्या ने जिस तरह संभाला, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।
अचानक हवा में उड़ता हुआ आया मोबाइल (IPL 2026, Suryakumar Yadav Video Viral)
यह घटना मुंबई इंडियंस के एक प्रमोशनल इवेंट का है। जहां भारी संख्या में क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा सितारों की झलक पाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक फैन ने सूर्या के साथ सेल्फी लेने की होड़ में अपना मोबाइल फोन सीधे मंच की ओर उछाल दिया। फैन की मंशा थी कि सूर्या फोन पकड़कर सेल्फी ले लें, लेकिन अचानक हवा में मोबाइल आता देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और दर्शक एक पल के लिए सहम गए। फोन सूर्या के चेहरे के करीब से गुजरा और वे उसे कैच नहीं कर पाए, जिससे मोबाइल पास ही गिर गया।

गुस्सा नहीं, सूर्या ने दिखाया बड़ा दिल
ऐसी स्थिति में जहां कोई भी खिलाड़ी नाराज हो सकता था, सूर्यकुमार यादव ने संयम का परिचय दिया। उन्होंने गिरे हुए फोन को खुद उठाया और मुस्कुराते हुए उस फैन की मुराद पूरी की। सूर्या ने उस फोन से अपनी सेल्फी ली, बल्कि पीछे मौजूद पूरी भीड़ को भी उस फ्रेम में शामिल कर लिया। जैसे ही सूर्या ने सेल्फी क्लिक की, पूरा माहौल तालियों और सूर्या-सूर्या के नारों से गूंज उठा।
फैंस को मुंबई इंडियंस से बड़ी उम्मीदें
खिलाड़ियों की ओर इस तरह फोन फेंकना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक हो सकता है और इससे बड़ी चोट लग सकती है। लेकिन सूर्या ने जिस मैच्योरिटी के साथ इस तनावपूर्ण पल को एक होलसम मोमेंट में बदल दिया, वह बताता है कि क्यों वे युवाओं के बीच इतने लोकप्रिय हैं। आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस खिलाड़ियों को लेकर काफी एक्साइडेट हैं। इस सीजन मुंबई की टीम पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।
A fan threw his phone towards Suryakumar Yadav for selfie, thinking he would catch it, but Surya couldn’t hold on to it.😭❤️ pic.twitter.com/lEneJLqADr
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 21, 2026












Click it and Unblock the Notifications