IPL 2026: ऑक्शन में नहीं मिला था खरीदार अब CSK में मचाएगा हाहाकार! टीम में आया 6 फुट 4 इंच का घातक गेंदबाज
IPL 2026 CSK Spencer Johnson: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक चार दिन पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी टीम में नए खिलाड़ी की एंट्री कर ली है। अपनी गेंदबाजी को धार देने के लिए टीम ने एक बड़ा फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया के लंबे कद के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन की टीम में एंट्री हुई है। उन्हें चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है।
ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे जॉनसन (IPL 2026 CSK Spencer Johnson)
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मंगलवार यानी 24 मार्च को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। स्पेंसर जॉनसन 1.5 करोड़ की अपनी बेस प्राइस पर चेन्नई के साथ जुड़ेंगे। दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल हुई बड़ी नीलामी में स्पेंसर जॉनसन को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। 6 फुट 4 इंच लंबे इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का अनसोल्ड रहना चौंकाने वाला था, क्योंकि वे गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पहले खेल चुके हैं।

नाथन एलिस की जगह टीम में एंट्री
हालांकि, किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि अब वे सीधे एमएस धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। चेन्नई को यह बदलाव मजबूरी में करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट नाथन एलिस ऑस्ट्रेलिया में एक घरेलू वनडे मैच के दौरान अपनी हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों) को चोटिल कर बैठे थे। उनकी अनुपस्थिति से सीएसके के तेज गेंदबाजी आक्रमण को बड़ा झटका लगा। जिसे भरने के लिए स्पेंसर जॉनसन को सबसे सटीक विकल्प माना गया।
जॉनसन के पास 145 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार और अपनी लंबाई के कारण अतिरिक्त बाउंस हासिल करने की क्षमता है। स्पेंसर जॉनसन के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 13 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। जिसमें 5 वनडे और 8 टी-20 मुकाबले शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications