VIDEO: IPL 2026 से पहले DHONI की फिटनेस ने बढ़ाई CSK की टेंशन! प्रैक्टिस के बाद लंगड़ाते दिखे थाला

IPL 2026 CSK MS DHONI: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम से एक बुरी खबर सामने आ रही है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग की चिंताएं बढ़ गई हैं।

लंगड़ाते हुए नजर आए धोनी ( IPL 2026 CSK MS DHONI)

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में धोनी प्रैक्टिस सेशन के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाते समय हल्के लंगड़ाते हुए नजर आए। बता दें कि साल 2023 में पांचवां खिताब जीतने के बाद धोनी ने घुटने की सर्जरी कराई थी। लेकिन 44 साल की उम्र में यह समस्या उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। घुटने की तकलीफ के कारण धोनी अब लंबी पारी खेलने या विकेटों के बीच तेज दौड़ लगाने में सहज महसूस नहीं करते।

IPL 2026 1

फिनिशर की भूमिका में नजर आएंगे धोनी

कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पिछले सीजन में भी कहा था कि धोनी का शरीर अब पहले जैसा साथ नहीं देता। फ्लेमिंग के मुताबिक धोनी अब 10 ओवर तक पूरी तेजी से दौड़कर बल्लेबाजी नहीं कर सकते, इसलिए वे मैच की परिस्थिति के हिसाब से अपना रोल तय करते हैं। इस साल सीएसके ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू को सौंपकर खुद केवल 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर मैदान में उतरेंगे। अगर ऐसा होता है, तो धोनी केवल आखिरी के कुछ ओवरों में फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।

इससे पहले गेंदबाजी विभाग में चेन्नई को तगड़ा झटका लगा है। 2 करोड़ में खरीदे गए ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। एलिस अपनी सटीक यॉर्कर और स्लोअर गेंदों के लिए जाने जाते हैं। उनकी अनुपस्थिति में चेन्नई को अब डेथ ओवर्स के लिए नए विकल्प तलाशने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+