IPL शुरू होने से पहले प्रीति जिंटा को झटका, पंजाब किंग्स शुरुआती मैच से बाहर, आखिर BCCI ने क्यों लिया यह फैसला
IPL 2026: 28 मार्च से शुरू होने वाले IPL 2026 के शेड्यूल को लेकर खबर आई है। परंपरा के अनुसार, ओपनिंग मैच पिछले सीजन की दो फाइनलिस्ट टीमों (RCB vs PBKS) के बीच होता है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब किंग्स को दूध में से मक्खी की तरह निकाल फेंका गया है।
हैरानी की बात यह है कि पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। कायदे से चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पहले मैच में आरसीबी के सामने पंजाब को खड़ा होना था। लेकिन बीसीसीआई और ब्रॉडकास्टर्स की मैथमेटिक्स ने पंजाब की जगह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लाकर खड़ा कर दिया है। क्रिकबज के अनुसार पहला मुकाबला आरसीबी और पंजाब के बीच खेला जाएगा।

व्यूअरशिप: ब्रॉडकास्टर्स के लिए पंजाब बनाम बेंगलुरु का मैच एक साधारण मुकाबला है, लेकिन धोनी और कोहली का मतलब है डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करोड़ों की व्यूअरशिप। विज्ञापन की दरों को आसमान पर ले जाने के लिए पंजाब किंग्स की कुर्बानी दी गई है।
ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट का दबाव: Brand Finance और Duff & Phelps जैसी बड़ी संस्थाओं ने RCB, CSK, MI और KKR को ही लीग की सबसे मूल्यवान टीमें माना है। लीग चाहती है कि पहले दिन का आगाज़ ग्लोबल लेवल पर हो और उनके हिसाब से पंजाब किंग्स अभी वह ग्लोबल चार्म पैदा नहीं कर पा रही है।
क्या यह खिलाड़ियों का अपमान है?
पंजाब किंग्स के उन खिलाड़ियों के बारे में सोचिए जिन्होंने जी-जान लगाकर टीम को फाइनल में पहुंचाया था। उनके लिए ओपनिंग मैच में खेलना एक सम्मान की बात होती है। अगर पहला मैच आरसीबी-चेन्नई में पहला मैच होता है, तो आईपीएल अब सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक 'टीवी शो' बन चुका है जहां स्क्रिप्ट रेटिंग्स के आधार पर लिखी जाती है। अब हर किसी को शेड्यूल का इंतजार है, पहले 20 दिनों का शेड्यूल आएगा, इसके बाद पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications