IPL 2026: खिलाड़ियों की फ़ालतू उछल-कूद बंद, BCCI ने रातोंरात जारी किया नया फरमान
IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच BCCI ने एक अहम बदलाव किया है, जो सीधे मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों की मौजूदगी से जुड़ा है। अब तक अक्सर देखा जाता था कि जो खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में नहीं होते, वे भी बाउंड्री लाइन के आसपास खड़े रहते थे या बार बार मैदान के अंदर आते जाते थे। अब इस पर रोक लगा दी गई है।
नए नियम के मुताबिक अब सिर्फ वही खिलाड़ी मैदान पर आ सकेंगे जो आधिकारिक मैच स्क्वॉड का हिस्सा हैं और उन्हें भी सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही अंदर आने की अनुमति होगी। जैसे ड्रिंक्स ले जाना या कप्तान तक कोई जरूरी संदेश पहुंचाना। बिना वजह मैदान में आने पर रोक लगा दी गई है।

इस फैसले का सबसे ज्यादा असर बाउंड्री लाइन के पास देखने को मिलेगा। पहले कई बार एक साथ काफी खिलाड़ी वहां खड़े नजर आते थे, जिससे मैदान का दृश्य भी भरा भरा लगता था। अब सीमित संख्या में ही खिलाड़ी बाउंड्री के पास रह सकेंगे और उन्हें पहचान के लिए अलग जैकेट पहननी होगी। बाकी खिलाड़ियों को डगआउट में ही बैठना होगा।
IPL 2026: सवालों के बाद उठाया कदम
दरअसल यह फैसला सिर्फ नियम बदलने के लिए नहीं लिया गया है। BCCI चाहता है कि मैच के दौरान अनावश्यक हलचल कम हो और खेल बिना रुकावट के चलता रहे। कई बार खिलाड़ियों के बार बार आने जाने से मैच की रफ्तार पर असर पड़ता था, जिसे अब कंट्रोल करने की कोशिश की गई है।
हाल के कुछ मैचों में मैदान के आसपास ज्यादा भीड़ और हलचल को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद बोर्ड ने यह कदम उठाया है ताकि खेल ज्यादा व्यवस्थित दिखे और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से पेश किया जा सके।
IPL 2026 के पहले से है नियम
अब देखना होगा कि टीमें इस नए नियम के साथ कितनी जल्दी तालमेल बैठाती हैं। लेकिन इतना साफ है कि IPL 2026 में अब मैदान पर अनुशासन पहले से ज्यादा सख्त नजर आएगा। हालांकि यह नियम पहले से ही है कि बेंच के प्लेयर्स वहां बैठे रहेंगे लेकिन सख्ती से लागू नहीं होने पर फायदा उठाया जा रहा था। अब बीसीसीआई ने इसे कड़ाई से लागू करने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications