IPL 2026 से पहले बदल जाएगी मुंबई इंडियंस की टीम? इन 5 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज!
IPL 2026, MI Players List: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2025 में अपना छठा खिताब जीतने में नाकाम रही थी। हालांकि उन्होंने लीग तालिका में चौथा स्थान हासिल किया और एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराया, लेकिन दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। अब मुंबई की टीम आईपीएल 2026 में दमदार वापसी के लिए अपनी टीम में कुछ बदलाव करना चाहेगी।
कई खिलाड़ियों को रिलीज करेगी मुंबई (IPL 2026, MI Players List)
नए खिलाड़ियों को जगह देने और अपने पर्स को बढ़ाने के लिए मुंबई कुछ खिलाड़ियों को रिलीज़ करने का फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि मुंबई अपने ज़्यादातर मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन करेगी, लेकिन कुछ बड़े नामों को रिलीज किया जा सकता है। मुंबई की टीम से रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में दिग्गज ऑलराउंडर दीपक चाहर का नाम भी शामिल हैं।

दीपक चाहर हो सकते हैं रिलीज
मुंबई इंडियंस ने पिछले मेगा-ऑक्शन में दीपक चाहर पर 9.25 करोड़ की भारी-भरकम राशि खर्च की थी। हालांकि, 14 मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। वह सिर्फ़ 11 विकेट ले पाए, और उनकी इकॉनमी रेट 9.17 रही। इतनी बड़ी कीमत के बावजूद प्रदर्शन में कमी के कारण मुंबई उन्हें रिलीज कर सकती है। दीपक की जगह किसी नए खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।
मुजीब उर रहमान भी होंगे टीम से बाहर
अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान को अल्लाह गजनफ़र के चोटिल होने के बाद मुंबई में शामिल किया गया था। उन्हें आईपीएल 2025 में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 2 ओवरों में 28 रन देकर एक विकेट लिया। चूंकि वह एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी थे और उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले, इसलिए मुंबई उन्हें रिलीज़ कर सकती है।
इन खिलाड़ियों को भी किया जा सकता है बाहर
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली को मुंबई ने 75 लाख में खरीदा था। उन्हें भी सिर्फ़ एक मैच में खेलने का मौका मिला, जिसमें वह तीन ओवरों में 40 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए। उन्हें रिलीज़ करके मुंबई एक विदेशी स्लॉट खाली कर सकती है। झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज़ को पिछले मेगा-ऑक्शन में 65 लाख में खरीदा गया था। उन्हें दो मैच खेलने को मिले, लेकिन इन दोनों मैचों में वह केवल 6 रन ही बना पाए। टीम में विकेटकीपर के अन्य विकल्प मौजूद होने के कारण उन्हें रिलीज किया जा सकता है।
तीन अलग-अलग टीमों के साथ आईपीएल खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी कर्ण शर्मा को मुंबई ने 50 लाख में खरीदा था। उन्होंने 6 मैचों में 7 विकेट लिए, लेकिन उनकी उम्र (37 वर्ष) और टीम में अन्य युवा स्पिन विकल्पों को देखते हुए मुंबई मेगा-ऑक्शन में किसी युवा स्पिनर पर निवेश करने के लिए उन्हें रिलीज कर सकती है। मुंबई इन खिलाड़ियों को रिलीज़ करके अपने पर्स को मज़बूत करेगी, जिससे वह अगले साल छठे खिताब के लिए नए और मजबूत खिलाड़ियों को खरीद सके।












Click it and Unblock the Notifications