IPL 2026: CSK से मिली हार के बाद अजिंक्य रहाणे पर BCCI का बड़ा एक्शन, KKR के कप्तान पर लगा भारी जुर्माना!

IPL 2026 Ajinkya Rahane: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मिली 32 रनों की शर्मनाक हार के बाद अब कप्तान अजिंक्य रहाणे पर बीसीसीआई (BCCI) ने बड़ी कार्रवाई की है। स्लो ओवर रेट (धीमी ओवर गति) के कारण रहाणे पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

हार के बाद रहाणे पर लगा भारी जुर्माना (IPL 2026 Ajinkya Rahane)

चेपक स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान केकेआर की टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे करने में विफल रही। आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह केकेआर का इस सीजन का पहला अपराध था। इसके चलते कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रहाणे इस सीजन में स्लो ओवर रेट के लिए सजा पाने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ पर भी यह गाज गिर चुकी है।

Ajinkya Rahane 1

नहीं खुला है केकेआर की जीत का खाता

दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने की तरह रहा है। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार है जब केकेआर शुरुआती पांच मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। अगर पिछले सीजन के आखिरी दो मैचों को भी जोड़ लें तो टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है। 22 मैचों के बाद केकेआर इकलौती ऐसी टीम है जिसका जीत का खाता नहीं खुला है। टीम के पास महज 1 अंक है, जो बारिश के कारण मैच रद्द होने से मिला था।

हार के बाद क्या बोले कप्तान?

लगातार मिल रही हार और खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के बाद रहाणे ने टीम कॉम्बिनेशन में बड़े बदलाव की बात कही है। मैच के बाद रहाणे ने कहा कि जब परिणाम आपके पक्ष में नहीं होते तो आपको टीम के तालमेल पर दोबारा सोचना पड़ता है। हम ड्रेसिंग रूम में बैठकर चर्चा करेंगे कि कहां कमी रह गई और क्या बदलाव जरूरी हैं। केकेआर के अब लीग स्टेज में केवल 9 मैच बचे हैं। अगर उन्हें प्ले-ऑफ की रेस में बने रहना है, तो उन्हें लगभग सभी मैच जीतने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+