IPL 2025: बाहर होने के कगार पर खड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स का क्या होगा? प्लेऑफ़ में जाने की कितनी संभावना

IPL 2025: ऋषभ पंत को कप्तान बनाने का कोई फायदा लखनऊ सुपर जायंट्स को नहीं हुआ है। हालांकि यह टीम प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। नियमित अंतराल पर हार का सामना करने से मामला मुश्किल हो गया है और अन्य टीमों को आगे जाने का मौका मिल गया।

भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन की वजह से आईपीएल को बीच में रोका गया था और अब यह एक बार फिर से शुरू होने वाला है। आईपीएल को शुरू करने से पहले टीमों के लिए कुछ ऐसी खबरें आई हैं, जिससे नुकसान होना तय है। कई विदेशी प्लेयर्स खेलने नहीं आएँगे।

IPL 2025

लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने इस सीजन धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है और चार फिफ्टी जमाई है। उनके आने या नहीं आने से सम्बंधित कोई जानकारी फ़िलहाल नहीं आई है। अगर मार्श खेलने नहीं आते हैं, तो लखनऊ आईपीएल के प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर होगी।

मार्श ने इस सीजन आईपीएल में कुल 10 मुकाबले खेले हैं और 378 रन अपने नाम किये हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। उनकी धाकड़ फॉर्म से लखनऊ को बचे हुए मैचों में फायदा हो सकता है लेकिन नहीं आने से उतना ही बड़ा नुकसान भी होना है।

IPL 2025 की तालिका में लखनऊ की स्थिति

इस सीजन 11 मुकाबले खेलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। लखनऊ के 10 अंक है और तीन मुकाबले बाकी हैं। अगर तीनों मैच लखनऊ जीत लेती है, तो अंकों की कुल संख्या 16 पहुँच जाएगी, इससे अन्य टीमों को टक्कर मिल सकती है।

IPL 2025 में लखनऊ के लिए काम मुश्किल

हालांकि नेट रन रेट में लखनऊ पीछे है। 16 अंक लेने के बाद लखनऊ को अन्य टीमों के प्रदर्शन के ऊपर भी निर्भर रहना पड़ेगा। फ़िलहाल तो कहा जा सकता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्लेऑफ़ में जगह बना पाना काफी मुश्किल काम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+