IPL 2025: क्यों लम्बा चलता है आईपीएल मैच? ऐसे बनाया जाता है पब्लिक को बेवकूफ

IPL 2025: आईपीएल का आगाज होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार है। टीमों के कैम्प चल रहे हैं और प्लेयर्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। मुकाबले लम्बे समय तक चलते हैं और इंटरनेशनल मैचों से ज्यादा समय तक मुकाबले चलते हैं और देर रात तक फैन्स देखते हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में जितना समय लगता है, इससे ज्यादा समय आईपीएल में लगता है और यह जानबूझकर किया जाता है। इसके पीछे बीसीसीआई और ब्रॉडकास्ट की कमाई जुड़ी होती है लेकिन दर्शकों के लिए यह अच्छा नहीं है। इससे फैन्स का मोह भंग भी हुआ है।

ipl 2025

दरअसल आईपीएल के मुकाबले औसतन 3 घंटे और 40 मिनट तक चलते हैं। इसमें ब्रेक अलग से है। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो 3 घंटे और 20 मिनट औसतन टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मुकाबले समाप्त हो जाया करते थे, ज्यादा टाइम लगने पर पेनल्टी अलग से होती है।

आईपीएल में ओवर देरी से शुरू होने पर भी कोई पेनल्टी नहीं लगती है। भारत और यूएस के बीच टी20 वर्ल्ड कप में पेनल्टी का मामला देखने को मिला था। तीन बार टाइमर का समय समाप्त होने के बाद भी ओवर शुरू नहीं हुआ था, तब अंपायर ने यूएस पर पेनल्टी लगाई थी लेकिन आईपीएल में जानबूझकर ऐसे नियम लागू नहीं किये जाते।

पब्लिक को मूर्ख बनाने का काम

जितना समय आईपीएल मैच में लगता है, उतने समय में एकदिवसीय क्रिकेट की एक पारी के 50 ओवर हो जाते हैं और इसमें ड्रिंक्स भी शामिल होता है। आईपीएल मैचों में टाइम आउट का समय होने के बाद भी बहुत बार मैच शुरू करने में देरी देखने को मिलती है और इसके लिए कोई नियम नहीं है। दोनों टीमों के 40 ओवरों के लिए 3 घंटे और 40 मिनट समय फैन्स को मूर्ख बनाने वाला काम है।

क्यों ज्यादा टाइम लगाया जाता है

ऐसा क्यों किया जाता है, इसके पीछे भी कारण है। जितने ज्यादा ब्रेक होंगे, उतना ही समय विज्ञापनों के लिए ब्रॉडकास्टर को मिलता है और पैसे कमाए जाते हैं। कई बार मैच टाई या सुपर ओवर होने पर समय रात 12 बजे से ज्यादा तक गया है।

टी20 इंटरनेशनल में क्या होता था?

जब शुरुआत में टी20 क्रिकेट इंटरनेशनल क्रिकेट में आया था, उस समय एक पारी के लिए 20 ओवरों का निर्धारित समय 75 मिनट हुआ करता था। अब 2 घटों में आईपीएल की एक पारी समाप्त हो रही है। हालांकि ज्यादा देरी से मैच समाप्त करने पर ब्रॉडकास्टर को नुकसान होने लगा है क्योंकि सभी लोग हर दिन उतनी देर जागकर समय बर्बाद नहीं करते।

ब्रॉडकास्टर की गिरने लगी रेटिंग

इंडियन एक्सप्रेस ने स्टार स्पोर्ट्स के प्रबंध निदेशक का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया था कि आईपीएल के टीवी रेटिंग्स रात 10.45 बजे के बाद गिरने लगे और 11 बजे के बाद तो तेज़ी से गिर गए। ये आंकड़े यह दर्शाते हैं कि दर्शक इतनी देर तक मैच देखना नहीं जारी रखते। सिर्फ विज्ञापन से पैसे बनाने के लिए दर्शकों का टाइम बर्बाद कर बेवकूफ बनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+