IPL 2025: कब घोषित होगा आईपीएल का पूरा शेड्यूल? नोट कर लीजिए डेट और समय
IPL 2025: आईपीएल का नया सीजन शुरू होना है और महज कुछ ही दिन बचे हैं। 21 मार्च को आईपीएल की शुरुआत होनी है और टीमों की तरफ से तैयारियां भी देखने को मिल रही है। कुछ टीमों ने अपने कैम्प भी शुरू कर दिए हैं। उनमें पंजाब किंग्स आगे हैं।
पंजाब किंग्स के कैम्प में युजवेंद्र चहल को देखा गया था। वह अभ्यास करने के लिए गए थे। अन्य टीमों ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। इन सबके बीच फैन्स के मन में एक बड़ा सवाल यह भी है कि आईपीएल का कार्यक्रम कब आएगा। इसके लिए क्या योजना है।

महिला प्रीमियर लीग भी दो दिन बाद शुरू होना है। इसके अलावा टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी में व्यस्त रहने वाली है। इन सबके बीच आईपीएल का शेड्यूल भी एक अहम मुद्दा है। इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई पुख्ता जानकारी भी नहीं दी है।
स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के शेड्यूल की घोषणा अगले सप्ताह तक हो सकती है। इसका मतलब यह है कि इवेंट के एक माह पहले कार्यक्रम की घोषणा करने की योजना पर काम चल रहा है। फ़िलहाल बीसीसीआई और टीमों के दिग्गज लोग मिलकर शेड्यूल को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
IPL 2025 का कब आएगा शेड्यूल
अगले सप्ताह के अंत तक ही कार्यक्रम आने की संभावना है। इसके अलावा अगर इसके समय के बारे में देखा जाए, तो बीसीसीआई का एक पैटर्न रहा है। अहम चीजों की घोषणा शाम के समय ही होती है। शाम 7 बजे से लेकर रात 11 बजे के बीच शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है।
IPL 2025 की चल रही तैयारी
बोर्ड के अलावा प्लेयर्स के लिए भी काफी व्यस्त शेड्यूल चल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज के बाद भारतीय टीम दुबई के लिए निकल जाएगी। वहां चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच खेले जाएंगे। इसके टूर्नामेंट से वापस आने के बाद खिलाड़ी आईपीएल की तैयारी में लग जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications