RCB vs KKR: बारिश के कारण मैच रद्द होने पर किसको मिलेगा फायदा? टूट सकता है डिफेंडिंग चैंपियन KKR का सपना

IPL 2025 RCB vs KKR: 17 मई यानी शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में दूसरी बार कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ने वाली है। कोलकाता में दोनों टीमें पहले मैच में भिड़ी थीं, जिसमें केकेआर को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब केकेआर की टीम करो या मरो के मैच में आरसीबी से टकराने वाली है। ऐसे में अजिंक्य रहाणे की टीम की कोशिश जीत हासिल कर प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखने की होगी।

एक सप्ताह बाद दोबारा शुरू हो रहा आईपीएल (IPL 2025 RCB vs KKR)

इससे पहले 22 मार्च को आरसीबी ने आईपीएल के पहले मैच में केकेआर को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। इसके बाद से ही आरसीबी की टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब चिन्नास्वामी में आईपीएल के फिर से शुरू होने पर दोनों टीमों की कोशिश जीत दर्ज करने पर होगी। भारत और पाकिस्तान के सैन्य तनाव के कारण आईपीएल को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। हालांकि इस बार आरसीबी प्ले-ऑफ से एक जीत दूर है, जबकि कोलकाता के लिए यहां से हर मैच जीतना जरूरी है।

IPL 2025 1

टूट सकता है केकेआर का सपना

अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो यह दोनों टीमों के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है। क्रिकेट के नियमों के अनुसार अगर मैच पूरा नहीं हो पाता और रिजर्व दिन नहीं होता तो मैच को "नो रिजल्ट" घोषित किया जा सकता है। इसका मतलब दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। अगर ऐसा होता है तो केकेआर का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट सकता है।

बारिश से आरसीबी को होगा फायदा

अगर केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो बेंगलुरु की टीम के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है। फिलहाल आरसीबी के पास 11 मैचों में 8 जीत और 3 हार के साथ 16 अंक हैं। अगर मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा, जिससे आरसीबी के कुल अंक 17 हो जाएंगे। इसका मतलब है कि आरसीबी के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना और भी आसान हो जाएगा। क्योंकि प्लेऑफ की रेस में टॉप-4 में जगह बनाने के लिए 16 या उससे ज्यादा अंक जरूरी होते हैं, और 17 अंक के साथ आरसीबी को अंतिम चार में जगह मिलना लगभग तय हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+