IPL 2025: प्लेऑफ से पहले विराट कोहली की टीम को बड़ी राहत, लौट आया RCB का तूफानी गेंदबाज
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आईपीएल 2025 को जब बीसीसीआई ने एक हफ्ते के लिए टाल दिया था, तो कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे। अब जब टूर्नामेंट फिर से शुरू होने वाला है, तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (lungi ngidi) भारत वापस लौट आए हैं और टीम से जुड़ चुके हैं।
बीच सीजन में टूर्नामेंट रुकने के बाद ऐसा लग रहा था कि लुंगी एनगिडी शायद बाकी सीजन के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। लेकिन अब उनके दोबारा जुड़ने से RCB के पेस अटैक को नया बैलेंस मिला है। खासकर ऐसे समय में जब जोश हेजलवुड की वापसी लगभग नामुमकिन मानी जा रही है, एनगिडी की मौजूदगी अहम साबित हो सकती है।

प्लेऑफ के बेहद करीब है विराट ब्रिगेड
अब तक RCB ने 11 मुकाबलों में 8 में जीत दर्ज की है और 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज़ है। टीम को प्लेऑफ का टिकट पक्का करने के लिए बस एक जीत की जरूरत है। 17 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाला मुकाबला RCB के लिए बेहद अहम होगा।
RCB के लिए ये समय निर्णायक है और विदेशी खिलाड़ियों की वापसी ने टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ाया है। अगर यही मोमेंटम बना रहा, तो RCB के लिए इस बार ट्रॉफी दूर नहीं लगती।
3 जून को खेला जाएगा फाइनल मैच
आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब कुल 17 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं। बचे हुए सभी मुकाबले भारत के छह अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे- दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और बेंगलुरु। रविवार को दो बार डबल हेडर होंगे, यानी 18 और 25 मई को एक दिन में दो-दो मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ के वेन्यू (स्थान) की पुष्टि BCCI बाद में करेगा।












Click it and Unblock the Notifications