IPL में 2665 रन बनाने वाले धांसू खिलाड़ी की अचानक एंट्री, आरसीबी के लिए करेगा कमाल, जानें रिकॉर्ड
IPL 2025, Mayank Agarwal: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन किया है और टीम प्लेऑफ में पहुंचने के क़रीब है। 11 मैचों में 8 जीत के साथ आरसीबी 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उसका रनरेट +0.482 है। टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए बचे तीन मैचों में से एक जीत की जरूरत है। इस बीच, आरसीबी ने चोटिल देवदत्त पडिक्कल के रिप्लेसमेंट के तौर पर एक खतरनाक बल्लेबाज को टीम में शामिल किया है।
मयंक अग्रवाल की हुई टीम में एंट्री (IPL 2025, Mayank Agarwal)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए चोटिल देवदत्त पडिक्कल की जगह मयंक अग्रवाल को 1 करोड़ में साइन किया है। पडिक्कल इस सीजन में शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने 10 मैचों में 246 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। मयंक अग्रवाल के लिए यह घर वापसी है। वह आरसीबी टीम के लिए पहले साल 2011 से 2013 के बीच खेल चुके हैं।

मयंक ने आरसीबी के लिए किया था आईपीएल में डेब्यू
मयंक अग्रवाल ने साल 2011 में आरसीबी के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। आरसीबी के लिए कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया था। साल 2100 के सीज़न में उन्होंने 11 मैच खेले और 20.14 की औसत से 141 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 41 रहा। आरसीबी के साथ उनके अगले दो सीज़न ठीक-ठाक रहे। उन्होंने 16 मैचों में 225 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था।
ऐसा रहा है मयंक अग्रवाल का करियर
127 आईपीएल मैचों में मयंक अग्रवाल ने 22.74 की औसत और 133.05 की स्ट्राइक रेट से 2,665 रन बनाए हैं। मयंक के नाम 13 अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 का रहा है। मयंक ने यह कारनामा साल 2020 में किया था। ओवर ऑल टी20 करियर में मयंक अग्रवाल ने 205 पारियों में 25.60 की औसत और 134.08 की स्ट्राइक रेट से 4,917 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications