IPL 2025: आरसीबी के नाम है आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 7 साल से कोई टीम नहीं तोड़ पाई कीर्तिमान
IPL Stats: आईपीएल में हर टीम का यही मकसद होता है कि एक धांसू कीर्तिमान स्थापित करते हुए धमाका किया जाए और रिकॉर्ड बनते भी हैं। कई बार बड़े कीर्तिमान बनने के तुंरत बाद बिखर भी जाते हैं और कोई अन्य टीम उस पर अपना नाम दर्ज करवा लेती है।
बेहतरीन कीर्तिमान की सराहना तो हर कोई करता है लेकिन क्या हो जब कोई टीम बेहद खराब कीर्तिमान बना डाले। शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली टीम को लेकर फैन्स भी नाखुश होते हैं और उस टीम का मजाक बनाने में भी पीछे नहीं रहते हैं।

आरसीबी के नाम आईपीएल का एक सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड है। हालांकि आरसीबी ने नहीं चाह था कि यह कीर्तिमान बन जाए लेकिन ऐसा हो गया। आरसीबी का यह अनचाहा कीर्तिमान सात सालों से कोई अन्य टीम नहीं तोड़ पाए। दरअसल आरसीबी के नाम पारी का सबसे कम स्कोर है।
आरसीबी के नाम खराब रिकॉर्ड
केकेआर के खिलाफ साल 2017 में आरसीबी ने पारी में सबसे कम स्कोर करने का शर्मनाक रिकॉर्ड स्थापित कर दिया था। यह बेहद खराब कीर्तिमान अब तक आरसीबी के नाम है। केकेआर ने आरसीबी को महज 49 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था। ईडन गार्डंस स्टेडियम में केकेआर ने यह मुकाबला अपने नाम किया था।
राजस्थान ने विदेश में किया शर्मसार
इसी क्रम में दूसरा नाम राजस्थान रॉयल्स का आता है। राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ 2009 में केपटाउन में महज 58 रनों का स्कोर बनाया था। भारत में जनरल इलेक्शन होने के कारण टूर्नामेंट उस साल बाहर हुआ था। राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा था।
राजस्थान रॉयल्स का घर में खराब गेम
तीसरे नम्बर पर भी राजस्थान रॉयल्स का ही नाम आता है और विपक्षी टीम का नाम आरसीबी है। आरसीबी के खिलाफ साल 2023 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की टीम 59 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को आसानी से पराजित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications