IPL 2025 Purple Cap: पहली बार इस भारतीय गेंदबाज के नाम हुआ पर्पल कैप, जानें 2008 से 2025 तक विजेताओं की लिस्ट
IPL 2025 Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पर्पल कैप हर सीजन के सर्वश्रेष्ठ विकेट लेने वाले गेंदबाज को दिया जाता है। इस सम्मान ने लीग के शुरुआती वर्षों से ही कई विश्वस्तरीय गेंदबाजों को अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया है। आइए 2008 से लेकर 2025 तक के उन गेंदबाजों की शानदार सफर पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से आईपीएल में अपनी धाक जमाई है।
2025: प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस)
आईपीएल 2025 के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप का अवार्ड दिया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सीजन सबसे अधिक 25 विकेट झटकने में सफलता हासिल की। इसके बावजूद गुजरात की टीम प्लेऑफ से आगे का सफर तय नहीं कर सकी।

2008: सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स)
आईपीएल के पहले सीजन में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 मैचों में 22 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6/14 का था, जो उस समय किसी नए खिलाड़ी के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।
2009: आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स)
भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए 16 मैचों में 23 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी की तिकड़म ने उनकी टीम को फाइनल में विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई, खासकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फाइनल में उनका 4 विकेट लेना यादगार रहा।
2010: प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स)
साल 2010 में डेक्कन चार्जर्स के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने 21 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका 3/26 का प्रदर्शन उनकी गेंदबाजी की सटीकता का परिचायक था।
2011: लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 2011 में 28 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी गति और सटीक यॉर्कर ने मुंबई को फाइनल तक पहुंचाने में मदद की, हालांकि फाइनल में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
2012: मोर्ने मोर्केल (दिल्ली डेयरडेविल्स)
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने साल 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 25 विकेट लिए। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4/20 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए और पर्पल कैप जीतने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बने।
2013: ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स)
वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने 2013 में रिकॉर्ड 32 विकेट लेकर IPL इतिहास में एक नया अध्याय लिखा। मोहित शर्मा ने साल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 23 विकेट लिए और पर्पल कैप जीती। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका 4 विकेट का प्रदर्शन उनकी टीम के लिए काफी मददगार रहा।
2015: ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स)
ब्रावो ने 2015 में फिर से पर्पल कैप जीती, 17 मैचों में 26 विकेट लेकर। हालांकि CSK को फाइनल में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ड्वेन की गेंदबाजी शानदार रही।
2016 और 2017: भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)
भुवनेश्वर कुमार ने 2016 और 2017 में लगातार दो बार पर्पल कैप जीती। 2016 में उन्होंने 23 विकेट और 2017 में 26 विकेट लिए, जिसमें पंजाब के खिलाफ उनका 5 विकेट पर 19 रन का प्रदर्शन सबसे उल्लेखनीय था। उनकी स्विंग गेंदबाजी ने सनराइजर्स को पहली बार चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
2018: एंड्रयू टाई (किंग्स इलेवन पंजाब)
ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई टाई ने 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 24 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की। उन्होंने तीन बार चार विकेट लेने का कमाल दिखाया और यह पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने।
2019: इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स)
दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर ने 40 वर्ष की उम्र में 2019 में IPL पर्पल कैप जीतकर साबित कर दिया कि अनुभव भी मैदान पर सबसे बड़ा हथियार हो सकता है। उन्होंने 17 मैचों में 26 विकेट लिए।
2020: कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स)
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 2020 में 30 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। इस सीजन में जसप्रीत बुमराह के साथ उनका मुकाबला खासा रोमांचक था, लेकिन अंत में रबाडा सबसे आगे रहे।
2021: हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
2021 में हर्षल पटेल ने आरसीबी के लिए 32 विकेट लेकर ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की। उनका मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5/27 का प्रदर्शन खास रहा। दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 27 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती। चहल ने IPL में कुल छह बार चार या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।
2023: मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटन्स)
गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2023 में 28 विकेट लेकर पर्पल कैप पर अपना दावा पेश किया। उनकी तेज गति और सटीक लाइन ने विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। साल 2024 में हर्षल पटेल ने पंजाब किंग्स के लिए 24 विकेट लेकर फिर से पर्पल कैप जीत कर अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखी। केवल 14 मैचों में उन्होंने 19.88 की औसत से विकेट चटकाए, जो उनकी टीम के लिए बेहद अहम साबित हुए।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications