Preity Zinta की Punjab Kings ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव, लिया हैरान करने वाला फैसला
IPL 2025 Punjab Kings Retention List: पहले किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से पहचाने जाने वाली पंजाब किंग्स ने अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। पंजाब किंग्स ने 2008, 2014, और 2017 में फाइनल में जगह बनाई, लेकिन हर बार खिताब जीतने में असफल रही।
पंजाब किंग्स ने किया बड़ा बदलाव
टीम में कई स्टार खिलाड़ी शामिल रहे हैं। कुमार संगकारा, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट पंजाब के लिए खेल चुके हैं। मेगा ऑक्शन से पहले ही पंजाब किंग्स ने अपने खेमे में बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग अब पंजाब किंग्स की तरफ से बतौर कोच हिस्सा लेते नजर आएंगे।

रिटेन खिलाड़ी
प्रभसिमरन सिंह -4 करोड़
शशांक सिंह - 5.5 करोड़
साल 2024 की पंजाब किंग्स की पूरी टीम
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, तनय त्यागराजन, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, अथर्व तायडे, क्रिस वोक्स, रिले रोसौव, प्रिंस चौधरी, सिकंदर रजा, शिवम सिंह।












Click it and Unblock the Notifications