IPL 2025: गुजरात, आरसीबी और पंजाब का प्लेऑफ में जाना पक्का! चौथे नंबर के लिए इन टीमों में जंग

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कुछ टीमें सबसे आगे हैं। 15 मई यानी गुरुवार तक प्वाइंट्स टेबल के अनुसार गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16 अंकों के साथ टॉप 2 पर हैं। दोनों टीमों ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें गुजरात ने 8 जीत हासिल की हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है। गुजरात का नेट रन रेट (NRR) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बेहतर है, इस कारण गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर है, जबकि आरसीबी दूसरे स्थान पर है।

इन दोनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना पक्का (IPL 2025 Points Table)

अगर ये दोनों टीमें बचे हुए 3 मैचों में से एक भी मैच जीत जाती हैं तो उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग पक्की हो जाती है। इस समय इन दोनों टीमों के पास अंक तालिका में मजबूत स्थिति है। इनके अलावा बाकी टीमें भी अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए अगले मैचों में जोरदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी, लेकिन गुजरात और बेंगलुरु फिलहाल सबसे मजबूत टीमों के रूप में दिख रही हैं।

IPL 1

चौथे नंबर के लिए इन टीमों में जंग

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस में पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमें शामिल हैं। पंजाब किंग्स ने 11 मैचों में से 7 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार का सामना किया है, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है। टीम 15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। पंजाब की टीम अपने बाकी 3 मैचों में से 2 जीतकर प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ की बड़ी दावेदार

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने 12 मैचों में 7 जीत हासिल की हैं और 14 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। मुंबई की टीम को भी अपने बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन दिखाना होगा, ताकि वह प्लेऑफ की रेस में बनी रहे। दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे।

अगर मुंबई और पंजाब अपनी बाकी सभी मैच हार जाते हैं और दिल्ली, कोलकाता,और लखनऊ सभी अपने बाकी मैच जीतते हैं तो इन तीनों टीमों को प्लेऑफ में जगह मिलने की संभावना हो सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+