IPL 2025: प्लेऑफ़ के लिए बची एक जगह और 3 टीमों में जंग, जानिए अंतिम स्थान के लिए क्या है समीकरण
IPL 2025 Playoffs: आईपीएल का लीग चरण समाप्ति की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले से प्लेऑफ़ की तीन टीमें सामने आ गईं। गुजरात ने खुद प्लेऑफ़ में जगह बनाई, इसके अलावा आरसीबी और पंजाब किंग्स भी अगले चरण में जगह पाने वाली टीमें बन गईं।
तीन टीमों का निर्धारण होने के बाद अब चौथी टीम को लेकर कवायद जारी है और अनुमान लगाए जा रहे हैं। समीकरण भी बनाये जा रहे हैं। फ़िलहाल मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ़ में जाने के लिए दावेदार हैं, तीनों टीमों में से कोई एक ही आगे जाएगा।

इस समय गुजरात 18 अंक लेकर पहले नम्बर पर है, आरसीबी और पंजाब किंग्स 17-17 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। तीनों अगले चरण में जा चुकी हैं। चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस ने 14 अंक हासिल किये हैं।
मुंबई के अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने भी 13 अंक जुटाते हुए खुद को इस दौड़ में शामिल रखा है। लखनऊ भी 10 अंकों के साथ इस रेस में है। अब यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि तीनों में सबसे तगड़ी नेट रन रेट मुंबई इंडियंस की है। एक मैच जीतकर मुंबई इंडियंस अगले चरण में जा सकती है लेकिन अगर दिल्ली अपने दोनों मैच जीत लेती है, तो 17 अंकों के साथ आगे चली जाएगी।
अगर मुंबई इंडियंस अपने दोनों मैचों में जीत हासिल करती है, तो 18 अंक लेकर प्लेऑफ़ में चली जाएगी। उस कंडीशन में दिल्ली और लखनऊ दोनों टीमें सीधा बाहर हो जाएंगी। उनके लिए कोई गुंजाइश नहीं बचेगी। मुंबई दोनों मैच हार जाए और दिल्ली एक मैच जीत लेती है, तो प्लेऑफ़ में जाने की संभावना है लेकिन इस कंडीशन में लखनऊ को तीन में से एक मैच में हारना होगा।
IPL 2025: लखनऊ के बाहर होने की संभावना
अगर दिल्ली और लखनऊ अपना एक-एक मैच हारते हैं और मुंबई एक मैच जीत लेती है, तो मुंबई अगले चरण में चली जाएगी। लखनऊ अगर आज हैदराबाद के खिलाफ मैच में हार जाती है, तो बाहर होने की संभावना बढ़ जाएगी क्योंकि मुंबई इंडियंस 14 अंक लेकर प्लस का नेट रन रेट रखती है।
IPL 2025: मुंबई इंडियंस सबसे आगे
मुंबई इंडियंस इन दोनों टीमों के ऊपर भारी पड़ती है। मुख्य कारण नेट रन रेट है। दिल्ली दोनों मैच जीत ले, और मुंबई भी ऐसा ही करे, तो मुंबई आगे जाती है। ऐसे में जिस टीम के सबसे कम आसार हैं, वह लखनऊ सुपर जायंट्स है। मुंबई इंडियंस तीनों टीमों में सबसे आगे है।












Click it and Unblock the Notifications