IPL 2025: मिचेल स्टार्क ने रच दिया इतिहास, 17 सालों में पहली बार बना ऐसा धांसू कीर्तिमान
IPL 2025: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में मिचेल स्टार्क का धमाल देखने को मिला। हैदराबाद की मजबूत बैटिंग लाइनअप को स्टार्क ने अकेले ही हवा में उड़ा दिया। उनकी तूफानी गेंदबाजी के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए।
दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को पराजित कर दिया और इसके हीरो स्टार्क ही रहे हैं। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण ही हैदराबाद की टीम 163 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से बेहतरीन जीत दर्ज कर ली।

स्टार्क ने इस मुकाबले के दौरान एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले 17 सालों में कोई ओवरसीज गेंदबाज नहीं कर पाया था। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 35 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये और धांसू रिकॉर्ड भी बना डाला।
Mitchell Starc का धमाल
दिल्ली के लिए 5 विकेट हॉल लेने के मामले में मिचेल स्टार्क पहला ओवरसीज नाम है, उनके अलावा किसी विदेशी प्लेयर ने इस फ्रेंचाइजी के लिए ऐसा नहीं किया है। केकेआर से रिलीज होने के बाद मिचेल स्टार्क को इस बार दिल्ली कैपिटल्स में शामिल किया गया था और उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित कर दी।
Mitchell Starc से पहले एक गेंदबाज का कारनामा
यहाँ तक कि दिल्ली के लिए 5 विकेट सिर्फ दो ही प्लेयर ले पाए हैं, उनमें स्टार्क का नाम है। मिचेल स्टार्क के अलावा अमित मिश्रा ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने दिल्ली के लिए खेलते हुए 5 विकेट हासिल किये थे। डेक्कन चार्जर्स के लिए 17 साल पहले मिश्रा ने यह कारनामा किया था और इसके बाद अब स्टार्क ने खुद का नाम लिस्ट में शामिल किया है।
दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में भी अमित मिश्रा का नाम टॉप पर आता है। उन्होंने 106 विकेट अपने नाम किये थे। उनके बाद कगिसो रबाडा 76 विकेट के साथ दूसरे और कप्तान अक्षर पटेल 62 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications