IPL Auction Live Streaming: पहली बार यहां होगी नीलामी, जानें जेद्दा का इतिहास, इतने बजे से देख सकेंगे लाइव?
IPL Auction Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन करने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मेगा ऑक्शन के लिए तारीख और स्थान का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कई दिनों से चल रही अटकलों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि IPL 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के बड़े शहर जेद्दा में किया जाएगा।
इतने बजे से शुरू होगा ऑक्शन?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की शुरुआत सुबह 11 बजे से होने की संभावना है। हालांकि, आईपीएल या बीसीसीआई की ओर से इस समय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तारीख की घोषणा होने के बाद जल्द ही टीम समय को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की जाने की उम्मीद है।

यहां देख सकेंगे लाइव
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स चैनल करेगा। क्रिकेट फैंस जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। जियो सिनेमा पर यह स्ट्रीमिंग फ्री होगी, जिससे फैंस इसे अपने लैपटॉप या मोबाइल पर बिना कोई पैसे खर्च किए देख सकेंगे।
जेद्दा शहर का क्या है इतिहास
सऊदी अरब का जेद्दा देश का एक काफी मशहूर शहर है। जेद्दा सऊदी अरब का व्यापारिक केंद्र है और यह मक्का और मदीना के लिए प्रवेश द्वार के रूप में काम करता है, क्योंकि ये शहर हज यात्रा के लिए महत्वपूर्ण स्थल हैं। जेद्दा सऊदी अरब का सबसे बड़ा बंदरगाह है और यहां से होने वाली वाणिज्यिक गतिविधियां देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाती हैं।
घूमने के लिए कई जगह मशहूर
जेद्दा में घूमने के लिए भी दूर -दूर से टूरिस्ट आते हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा झरना किंग फहद फाउंडेशन भी जेद्दा शहर में ही है। इसके अलावा यहां समुद्र किनारे पर स्थित एक सुंदर कॉर्निश पार्क भी है। यहां पर शॉपिंग मॉल्स, होटल्स और रेस्त्रां की बड़ी संख्या है। जेद्दा में विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लोग रहते हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications