5 खिलाड़ियों को रिटेन करने पर इन टीमों को होगा जबरदस्त फायदा, लिस्ट में CSK-MI सहित ये नाम
IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में नए रिटेंशन नियम लागू होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने फैसला किया है कि प्रत्येक फ्रैंचाइज़ को मेगा नीलामी से पहले अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होगी। सभी पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प चुनने वाली फ्रैंचाइज़ को इन रिटेंशन के लिए अपने कुल पर्स से 75 करोड़ रुपये देने होंगे।
फ्रैंचाइजी के पास कुल 120 करोड़ रुपये
नीलामी के लिए फ्रैंचाइजी के पास कुल 120 करोड़ रुपये होंगे। जिसमें से अधिकतम 75 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को बनाए रखने के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, दिशा-निर्देशों में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि टीम को छह खिलाड़ियों (पांच रिटेंशन और एक आरटीएम कार्ड) में से कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति है।

नए रिटेंशन नियमों से किसे फायदा
आईपीएल 2025 इन नए रिटेंशन नियमों और आरटीएम कार्ड की शुरूआत के साथ एक दिलचस्प नीलामी प्रक्रिया के लिए तैयार हो रहा है। रिटेंशन लागत में समायोजन और आरटीएम कार्ड द्वारा जोड़े गए रणनीतिक तत्व से नीलामी की गतिशीलता में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे कोर टीम के सदस्यों को बनाए रखने और नीलामी में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के बीच संतुलन को बढ़ावा मिलेगा।
CSK-MI सहित इन टीमों को फायदा
चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों को पांच रिटेंशन का फायदा हो सकता है। इन टीमों के पास कई बड़े नाम हैं जिन्हें टीम वापस बरकरार रखना चाहेगी। मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या, सूर्य़कुमार यादव, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को रिटेन कर सकती है।
दूसरी तऱफ केकेआर भी श्रेयस अय्यर के साथ-साथ वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखना चाहेगी। वहीं राजस्थान और हैदराबाद भी बड़े खिलाड़ियों के साथ ही ऑक्शन में जाना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications