IPL 2025 Mega Auction: 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है', ऑक्शन में हो गया सब उल्टा-पुल्टा, फैंस भी हैरान
IPL 2025 Mega Auction: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदकर ऑक्शन का आगाज किया। पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच से उनको अपनी टीम में लिया। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदकर सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, चर्चाएं ऐसी थी कि ऋषभ पंत चेन्नई या फिर पंजाब का हिस्सा हो सकते हैं।
'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है'
क्रिकेट के दिग्गजों का भी मानना था कि पंजाब किंग्स ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ने का काम करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पंजाब की टीम ने पंत के लिए दांव भी नहीं लगाया। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर को लेकर ऐसी खबरें थी कि वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनेंगे। लेकिन अय्यर को पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की। पंजाब के फैसले से फैंस भी हैरान हैं।

पंजाब किंग्स ने अय्यर को खरीदा
पंजाब किंग्स (PBKS) ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस कीमत के साथ वह कुछ देर के लिए IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, बाद में ऋषभ पंत ने उन्हें पीछे छोड़ दिया और एक नई रिकॉर्ड राशि में बिके। श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी में IPL 2024 का खिताब जीता था।
दिल्ली कैपिटल्स ने खेला मास्टर स्ट्रोक
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए राइट टू मैच (RTM) का विकल्प इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। लखनऊ ने 27 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर दिल्ली को रेस से बाहर कर दिया। दूसरी तरफ मिचेल स्टार्क को 11 करोड़ में 75 लाख में खरीदना भी दिल्ली के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ।












Click it and Unblock the Notifications