IPL 2025 Mega Auction से पहले मुश्किल में फंसी Preity Zinta! लेना होगा कड़ा फैसला

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों के सामने रिटेन करने वाले खिलाड़ियों का चयन करना होगा। मुंबई इंडियंस, केकेआर, सीएसके और राजस्थान जैसी टीमों के लिए यह काम आसान नहीं होगा। वहीं प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स में भी कई धुरंधर शामिल है, ऐसे में पंजाब के लिए रिटेन प्लेयर का चुनाव करना मुश्किल भरा फैसला हो सकता है।

लिविंगस्टोन और मैथ्यू पर नजर

पिछले सीजन तक लियाम लिविंगस्टोन और मैथ्यू शॉर्ट आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे। ये दोनों ही खिलाड़ी मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म से गुजर रहे हैं। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में पंजाब इन दोनों में से किसे रिटेन करती है ये देखना दिलचस्प होगा।

Preity Zinta 1

लिविंगस्टोन ने बल्ले से बरपाया कहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच के दौरान लिविंगस्टोन ने 47 गेंदों पर पांच छक्के और छह चौकों की मदद से 87 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। लियाम लिविंगस्टोन और जैकब बेथेल ने महज़ 47 गेंदों में 90 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया। अब सीरीज़ 1-1 से बराबर है।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 193 रन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और एक समय उसका स्कोर तीन विकेट पर 79 रन था। इसके बाद लिविंगस्टोन और बेथेल ने खेल को संभाल लिया। तीसरा और निर्णायक मैच रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। यह मैच तीन मैचों की सीरीज के विजेता का निर्धारण करेगा।

मैथ्यू शॉर्ट ने झटके पांच विकेट

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी की। मैथ्यू शॉर्ट ने तीन ओवर में 22 रन देकर पांच विकेट झटके। इसके अलावा बल्ले से भी उन्होंने टीम के लिए अहम रन जोड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+