ये क्या हुआ! जिन दो धुरंधरों को DHONI ने बनाया IPL का सुपरस्टार, वो अब मुंबई के लिए खेलेंगे मैच
IPL 2025 Mega Auction Day 2: चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले दीपक चाहर और मिचेल सैंटनर अगले सीजन नई टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। दीपक चाहर और मिचेल सैंटनर को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ने का काम किया है। अगले सीजन ये दोनों ही खिलाड़ी अब चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे।
दीपक चाहर का छलका दर्द
दीपक चाहर मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बन गए हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 9.25 करोड़ रुपये में खरीदने में कामयाबी हासिल की। दीपक ने जियो सिनेमा से बात करते हुए कहा कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चाहते थे, लेकिन एक बड़ी फ्रेंचाइजी से दूसरी बड़ी फ्रेंचाइजी में जाने का अनुभव उनके लिए अच्छा था। उन्होंने कहा कि कि वह महेंद्र सिंह धोनी को मिस करेंगे, जो उनके लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं।

सेंटनर को मुंबई ने खरीदा
वहीं मिचेल सेंटनर को मुंबई इंडियंस ने अपने बेस प्राइस दो करोड़ में खरीदा है। न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर मिचेल सेंटनर के लिए किसी भी दूसरी टीम ने बोली नहीं लगाई। लंबे समय तक मिचेल सेंटनर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। लेकिन अगले सीजन वह एक नई टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।
विल जैक्स भी मुंबई में शामिल
मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ रुपये में विल जैक्स को खरीदा है। जैक्स का आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन रहा है, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में 32.85 की औसत और 175.57 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी निकले। इसके अलावा उनके टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने 191 मुकाबलों में भाग लिया है और 181 पारियों में 28.51 की औसत और 157.62 की स्ट्राइक रेट से कुल 4,847 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 32 अर्धशतक भी लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications