IPL 2025: RCB का सबसे बड़ा मैच विनर होगा बाहर! कहीं फिर अधूरा न रह जाए ट्रॉफी जीतने का सपना
IPL 2025, Josh Hazlewood: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस सीजन आरसीबी के लिए सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में खेले गए 10 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं। वह नई गेंद और डेथ ओवरों दोनों में गेंद के साथ शानदार रहे हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जोश हेजलवुड तीसरे स्थान पर हैं। लेकिन अब जोश हेजलवुड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिससे आरसीबी का ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह सकता है।
जोश हेजलवुड का वापस आना मुश्किल (IPL 2025, Josh Hazlewood)
आईपीएल 2025 में कंधे की चोट के कारण जोश हेजलवुड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से बाहर हो गए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही थी। आईपीएल 2025 बीच में रुकने के बाद फिलहाल हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं और वह टूर्नामेंट के बचे हुए मुकाबले के लिए भारत लौटेंगे या नहीं, इस पर पुष्टि नहीं आ सकी है। रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल 16 मई से शुरू हो सकता है। 16 मई को दोबारा आईपीएल की शुरुआत लखनऊ और आरसीबी के बीच मुकाबले के साथ होगी।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में हेजलवुड लेंगे हिस्सा!
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल से पहले जोश हेजलवुड खुद को फिट रखने की कोशिश करेंगे। इससे पहले जोश हेजलवुड बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, श्रीलंका सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के कुछ मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सके थे। हेजलवुड ने इस साल की शुरुआत में साइड स्ट्रेन और पैर की समस्या सहित कई चोटों से उबरने के लिए रिहैब गए, लय हासिल करने के लिए आईपीएल खेल रहे थे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कही ये बात
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हेज़लवुड के कंधे की चोट से परेशान नहीं है। उन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए चुने जाने की उम्मीद है और वे जून के पहले सप्ताह में यूके में होने वाले कंडीशनिंग कैंप का हिस्सा होंगे। यह भी देखना होगा कि क्या अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के बाकी बचे मैचों में वापसी करते हैं। पैट कमिंस और ट्रैविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं, जो पहले ही प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।
अगर टीम प्रबंधन स्वीकार करता है तो वे टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, मिशेल स्टार्क के लिए यह आसान नहीं होगा। उनकी टीम, दिल्ली कैपिटल्स, अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने और खिताब के लिए चुनौती पेश करने के लिए उन्हें उनकी आवश्यकता होगी।












Click it and Unblock the Notifications