IPL 2025: यशस्वी जायसवाल ने छोड़ दी राजस्थान रॉयल्स टीम? क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर काटा बवाल
IPL 2025: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का सफर अब समाप्त हो गया है, टीम प्लेऑफ़ में नहीं जा पाई लेकिन यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस बीच जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट लिखा है, जिससे चर्चा का बाजार गर्म हुआ है।
यशस्वी जायसवाल द्वारा राजस्थान रॉयल्स को अलविदा कहने की खबरें आने लगी हैं। जायसवाल ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया था, बाद में उन्होंने इसका कैप्शन बदल दिया। पोस्ट में कैप्शन कुछ ऐसा था, जिससे फैन्स को शक हुआ और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जायसवाल ने खुद की फोटो लगाते हुए लिखा कि इस सफर के लिए धन्यवाद राजस्थान रॉयल्स। सीजन वैसा नहीं रहा, जैसी उम्मीद थी लेकिन इस सफर के लिए आभारी हूं। अब अगली चुनौती के लिए भविष्य के सफर पर। जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, तो जायसवाल ने इसे एडिट कर दिया।
एडिटेड पोस्ट में जायसवाल ने लिखा कि एक साथ तय किये गए इस सफर के लिए आभारी हूं, इसके बाद फैन्स के जान में जान आई। इससे पहले फैन्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि कुछ तो गड़बड़ है। क्या यशस्वी जायसवाल अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से खुश नहीं हैं। हालांकि इन सब बातों का पता अभी तो नहीं चल पाएगा। अगले साल की नीलामी से पहले टीम छोड़ने वाले और रिटेन प्लेयर्स के बारे में पता चलेगा।
सीज़न की खराब शुरुआत और टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद, यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के लिए उम्मीद की एक चमक बनकर उभरे। उन्होंने 14 पारियों में 43 की औसत और 159.71 के स्ट्राइक रेट से 559 रन बनाए, जिसमें छह अर्धशतक शामिल थे।
सफेद गेंद क्रिकेट में खेलने के बाद जायसवाल अब रेड बॉल क्रिकेट में नज़र आने वाले हैं। भारत ए के साथ वह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ टेस्ट खेलेंगे। सीनियर टेस्ट टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है। भारत ए के साथ खेलते हुए वह सीनियर टीम में वहां शामिल हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications