IPL 2025: हार के बाद भी मुंबई इंडियंस मालामाल, इतने करोड़ रुपये पुरस्कार राशि के मिलेंगे

IPL 2025: पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मैच में हारने से मुंबई इंडियंस का सपना टूटा है। छठी बार टाइटल जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया। हार्दिक पांड्या हारने के बाद भावुक भी हो गए थे। अब फाइनल मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच 3 जून को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस की हार तो हुई है लेकिन करोड़ों रुपये फिर भी मिलने वाले हैं। आईपीएल प्राइज मनी के पैसे मुंबई इंडियंस को मिलेंगे। हालांकि यह रकम जीत दर्ज करने वाली टीम के बराबर नहीं होने वाली है। सबसे ज्यादा राशि तो विनर और रनरअप को मिलेगी।

ipl 2025

प्राइज मनी को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी विनर टीम को 20 करोड़ की धन राशि मिल सकती है। इसके बाद फाइनल में पराजित होने वाली टीम का नम्बर आता है। रनरअप टीम को 13 करोड़ रुपये दिए जा सकते हैं।

IPL 2025: मुंबई को मिलेंगे पैसे

आईपीएल में पिछले सीजन नम्बर तीन पर अभियान समाप्त करने पर बीसीसीआई की तरफ से 7 करोड़ की धन राशि का प्रावधान था। उसे देखते हुए इस बार भी कुछ वही किया जा सकता है। अगर ऐसा होगा, तो मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ रुपये की धन राशि मिलनी है।

IPL 2025 में टूटा मुंबई का सपना

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को 203 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या सहित कई प्लेयर्स को भरोसा नहीं हुआ कि अब फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलने वाला है। हार्दिक पांड्या लगातार दूसरे सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे।

आरसीबी-पंजाब में से होगा विनर

इस सीजन पंजाब किंग्स और आरसीबी में से कोई एक टीम ट्रॉफी उठाने वाली है, दोनों टीमों ने आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक खिताबी जीत का सपना देखा है लेकिन यह पूरा कभी नहीं हो पाया, इस बार किसी एक का सपना पूरा होगा। तीन जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+