VIDEO: विराट कोहली से 'पंगा' नहीं, केएल राहुल से पुराना हिसाब हुआ चुकता
IPL 2025 DC vs RCB Highlights: 27 अप्रैल यानी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर इस सीजन की सातवीं जीत हासिल की। यह आरसीबी की घर से बाहर लगातार छठी जीत थी। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए थे।
आरसीबी को मिली जीत (IPL 2025 DC vs RCB Highlights)
दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 41 रन बनाए और कप्तान अक्षर पटेल 15 रन पर आउट हुए। हालांकि, टीम के अन्य बल्लेबाजों में ट्रिस्टन स्टब्स ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि क्रुणाल पांड्या ने 73 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली और टीम को जीत की ओर अग्रसर किया।

दिल्ली को हुआ बड़ा नुकसान
आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाए और दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल की। दिल्ली के गेंदबाजों में अक्षर पटेल ने दो विकेट और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली खिसक कर चौथे स्थान पर पहुंच गई।
विराट कोहली ने लिया बदला
आरसीबी के होम ग्राउंड में पिछली बार दिल्ली ने जीत हासिल की थी। इस मैच में दिल्ली की जीत के हीरो केएल राहुल थे। उन्होंने मैच फिनिश करने के बाद बैट से एक घेरा बनाते हुए यह बताया कि यह मेरा ग्राउंड है। क्योंकि राहुल भी बेंगलुरु के हैं और चिन्नास्वामी में उन्होंने खूब क्रिकेट खेली। इन दोनों टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जीत के बाद विराट कोहली ने भी राहुल के अंदाज में उनके सेलिब्रेशन की याद दिलाते हुए बताया कि दिल्ली उनका होम ग्राउंड है।












Click it and Unblock the Notifications