Explainer: RCB की कमजोरी बन गई सबसे बड़ी ताकत, टॉप पर पहुंची टीम, पहली बार जीत सकती है ट्रॉफी

IPL 2025 DC vs RCB Explainer: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को दिल्ली को उनके घऱ में घुसकर हराया। आरसीबी को इस सीजन के इन दोनों टीमों के बीच पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ होमग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी ने अब बदला लेते हुए दिल्ली को हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है। इसके साथ ही आरसीबी के लिए अब प्लेऑफ की राह भी आसान हो गई है।

विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने जड़ा अर्धशतक (IPL 2025 DC vs RCB Explainer)

दिल्ली के खिलाफ विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए गए थे, लेकिन आरसीबी ने यह लक्ष्य 18.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक (51 रन) बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए और टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

IPL 1

क्रुणाल पांड्या ने 9 साल बाद किया ये कमाल

वहीं क्रुणाल पांड्या ने 9 साल बाद अर्धशतक जड़ सभी को हैरान कर दिया। क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 73 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी यह पारी टीम के लिए जीत की कुंजी साबित हुई। टिम डेविड ने भी अपनी छोटी लेकिन ताबड़तोड़ पारी से आरसीबी को जीत दिलाने में मदद की। उन्होंने 5 गेंदों पर 19 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का था।

कमजोरी बनी टीम की सबसे बड़ी ताकत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। इसके बावजूद टीम अब तक ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। लेकिन इस सीजन आरसीबी ने अपनी कमजोरी को ताकत के रूप में बदल दिया है। अगर पिछले सीजन की बात की जाये तो आरसीबी के पास फिनिशर और अच्छे तेज गेंदबाजों की कमी रही थी। इस सीजन आरसीबी के पास ये दोनों ही डिपार्टमेंट भरी हुआ नजर आती है।

क्या पहली बार जीतेगी ट्रॉफी

आरसीबी की धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए फैंस ये उम्मीद लगा रहा है कि आरसीबी पहली बार ट्रॉफी जीत सकती है। टिम डेविड टीम के लिए बेस्ट फिनिशर बनकर ऊभरे हैं। वहीं क्रुणाल पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की गेंदबाजी शानदार रही है। ऐसे में आरसीबी के पास इस साल ट्रॉफी जीतने का बेहतरीन मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+