Brand Value: RCB और CSK में किसकी ब्रांड वैल्यू ज्यादा? IPL 2025 की 10 टीमों में जानें कौन कितना अमीर!
IPL 2025 Brand Value Ranking: आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सभी 10 टीमों की ब्रांड वैल्यू को लेकर भी चर्चाएं तेज है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू किस टीम की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा है। धोनी की सीएसके आईपीएल की सबसे सफल और लोकप्रिय टीमों में से एक मानी जाती है।
ये है सबसे कम ब्रांड वैल्यू वाली टीम (IPL 2025 Brand Value Ranking)
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की ब्रांड वैल्यू मौजूदा समय में सबसे कम है। लखनऊ टीम साल 2022 के दौरान आईपीएल में शामिल हुई थी और उन्हें एक मजबूत ब्रांड बनने में अभी और समय लगेगा। हालांकि टीम के पास एक अच्छी स्क्वाड और बढ़ते हुए फैनबेस के कारण इसे भविष्य में और अधिक वृद्धि मिल सकती है, लेकिन वर्तमान में इसकी ब्रांड वैल्यू दूसरी टीमों के मुकाबले काफी कम है।

टॉप पर है चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल 2025 में सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू के साथ चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर है। पिछले साल की तुलना में 52% की वृद्धि करने वाली चेन्नई की ब्रांड वैल्यू मौजूदा समय में 122 मिलियन अमेरिकी डॉलर की है। इसकी सबसे बड़ी वजह थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी की वहां मौजूदगी है। धोनी की उपस्थिति चेन्नई को न केवल एक टीम बल्कि अपने आप में सबसे बड़ा ब्रांड बना देती है।
दूसरे स्थान पर मौजूद है मुंबई की टीम
इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस 119 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। पिछले कुछ सीज़न में खराब प्रदर्शन के बावजूद उनके ब्रांड का मूल्य लगातार बढ़ रहा है।मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस की कीमत 119 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। पांच आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।
जानें आरसीबी और केकेआर का हाल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 117 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। RCB अभी भी अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश कर रहा है। लेकिन ब्रांड वैल्यू में 67% की उछाल के साथ टीम अब तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 109 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ चौथे नंबर पर है।
तेजी से बढ़ा है SRH का कद
SRH ने 2024 में फाइनल तक का रोमांचक सफर तय किया और उनकी ब्रांड वैल्यू में 76% की उछाल आई है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों की वजह से हैदराबाद की फैन फॉलोइंग में बढ़ोतरी हुई है। 2008 में पहला आईपीएल खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की ब्रांड वैल्यू में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो पिछले साल के मुकाबले 30% बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications