MS Dhoni को CSK रिटेन करने के लिए तैयार! ऑक्शन से पहले आई बड़ी खबर, फैंस खुश

IPL 2025, CSK MS Dhoni: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर लगातार चर्चाओं का माहौल गर्म है। फैंस बेसब्री से इस खबर का इंतजार कर रहे हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को रिटेन किया जाएगा या नहीं? धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें कई सीजन से लगाई जा रही हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

धोनी के रिटेंशन पर फैंस की नजर

जैसे-जैसे आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन नजदीक आ रही है। धोनी के रिटेंशन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन नियमों को लेकर घोषणा नहीं की गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक इन दिशा-निर्देशों की घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि सितंबर के अंत तक नियमों का खुलासा हो सकता है, हालांकि आधिकारिक घोषणा में 10 दिन से लेकर दो हफ़्ते तक का समय लग सकता है।

IPL 2025 1

सीएसके करेगी धोनी को रिटेन

क्रिकबज के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) एमएस धोनी को रिटेन करने के लिए उत्सुक है। अगर वह अगले सीजन में खेलने का फैसला करते हैं तो सीएसके उन्हें रिटेन करना चाहती है। भले ही बीसीसीआई प्रत्येक टीम को केवल दो रिटेंशन की अनुमति देता है, सीएसके के अधिकारियों ने कहा है कि धोनी निश्चित रूप से उनकी पसंद में से एक होंगे। सीएसके के एक अधिकारी ने कहा कि अगर धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलते हैं, तो वह निश्चित रूप से हमारे रिटेंशन होंगे।

रिटायर्ड खिलाड़ियों को अनकैप्ड की श्रेणी में रखने पर विचार

इस बीच बीसीसीआई कुछ रिटायर्ड खिलाड़ियों को अनकैप्ड की श्रेणी में रखने पर भी विचार कर रहा है। यह सुझाव हाल ही में मुंबई में हुई एक बैठक के दौरान आया। जिसमें विभिन्न फ्रैंचाइजी ने रिटेंशन नीतियों पर अपने विचार साझा किए। कुछ टीमें अधिकतम रिटेंशन के पक्ष में थीं, जबकि अन्य कम खिलाड़ियों को रिटेन करना पसंद करती थीं।

रिटेंशन नियमों पर फ्रैंचाइज़ी की अलग-अलग राय

रिटेंशन नियमों को लेकर फ्रैंचाइजी के बीच आम सहमति की कमी के कारण देरी हुई है। कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जाना चाहिए, इस पर अलग-अलग टीमों की अलग-अलग राय है। मुंबई मीटिंग के दौरान विचारों में यह भिन्नता स्पष्ट थी, जिससे नियम के ऐलान में देरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+