Prithvi Shaw नहीं 17 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज की CSK में एंट्री, क्या अब बदलेगी धोनी की टीम की किस्मत!
IPL 2025 Ayush Mhatre join CSK: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले पृथ्वी शॉ को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि पृथ्वी शॉ को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के बाद चेन्नई की टीम में खेलने का मौका मिल सकता है। लेकिन एक बार फिर पृथ्वी शॉ का आईपीएल में खेलना का सपना टूट गया है।
CSK में 17 साल के खिलाड़ी की एंट्री (IPL 2025 Ayush Mhatre)
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक 17 वर्षीय मुंबई के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2025 टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रविवार 14 अप्रैल को क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार आयुष म्हात्रे को चेन्नई ने साइन कर लिया है। आयुष म्हात्रे ने 1 अक्टूबर 2024 को लखनऊ में खेले गए 2024 ईरानी कप मैच के दौरान शेष भारत के खिलाफ मुंबई के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था। वह कुछ दिनों में चेन्नई की टीम में शामिल हो जाएंगे।

आईपीएल के बीच अचानक खुली किस्मत
रिपोर्ट के अनुसार पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार देर रात यह फैसला लिया। आयुष म्हात्रे को तुरंत फ्रैंचाइज़ से जुड़ने के लिए कहा गया है, लेकिन वह एमएस धोनी की अगुआई वाली टीम से जल्द से जल्द कुछ दिनों बाद ही जुड़ सकते हैं। 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले म्हात्रे नीलामी में नहीं बिके थे। लेकिन आईपीएल 2025 के बीच अचानक उनकी किस्मत खुल गई है।
घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा है प्रदर्शन
पिछले साल घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से म्हात्रे ने नौ प्रथम श्रेणी और सात लिस्ट ए मैच खेले हैं। उन्होंने लाल गेंद वाले क्रिकेट में दो शतक और खेल के 50 ओवर के प्रारूप में दो शतक बनाए हैं। मुंबई के लिए अपने आखिरी लिस्ट ए मैच में इस युवा खिलाड़ी ने सौराष्ट्र के खिलाफ 148 रन बनाए और सात ओवर के अपने कोटे में 33 रन देकर एक विकेट भी लिया।












Click it and Unblock the Notifications